
मोदी जी की प्रोपेगैंडा मशीनरी दुनिया में अव्वल, लेकिन अब जनता जागरूकः प्रियंका गांधी
AajTak
प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी जी की प्रोपेगैंडा मशीनरी और मीडिया मशीनरी मेरे ख्याल से दुनिया में अव्वल होगी. कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मोदी जी दो चुनाव धर्म की बात करके जीत गए. आज ये चुनाव है, जिसमें जनता जागरूक हो रही है. जनता ये समझ रही है कि हमें जो दिखाया जा रहा है वो सच्चाई नहीं है.
लोकसभा चुनाव के चार चरणों का मतदान संपन्न हो गया है. पांचवें चरण की वोटिंग से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 'आजतक' से खास बातचीत की. इंडिया टुडे समूह के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रोपेगैंडा मशीनरी दुनिया में बेस्ट है.
प्रियंका गांधी से सवाल किया गया था कि आखिर क्या वजह है कि 2014 के आम चुनाव में कांग्रेस को 44 सीटें आती हैं. 2019 के चुनाव में 52 सीटें आती हैं, और अभी भी पोल एनालिसिस कह रहे हैं कि भाजपा ये चुनाव भी जीतेगी. मोदी जी और भाजपा तो कह रहे हैं कि 400 पार. दो चुनाव लगातार इतनी बड़ी हार के बाद अगर मोदी जी कुछ नहीं करते तो वो क्यों जीत रहे हैं और कांग्रेस क्यों पीछे है?
यह भी पढ़ें: 'हिंदू धर्म पर राहुल से डिबेट नहीं कर पाएंगे पीएम मोदी', खास बातचीत में बोलीं प्रियंका गांधी
'जनता ये समझ रही है कि हमें जो दिखाया जा रहा है वो सच्चाई नहीं है' जवाब में प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी जी की प्रोपेगैंडा मशीनरी और मीडिया मशीनरी मेरे ख्याल से दुनिया में अव्वल होगी. कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मोदी जी दो चुनाव धर्म की बात करके जीत गए. आज ये चुनाव है, जिसमें जनता जागरूक हो रही है. जनता ये समझ रही है कि हमें जो दिखाया जा रहा है वो सच्चाई नहीं है. सच्चाई तो हमारे जीवन में है. सच्चाई तो वो मजदूर है जिसे दिहाड़ी नहीं मिल रही है. सच्चाई तो वो महिला है, जो दुकान जाती है और कुछ खरीद नहीं पाती. सच्चाई तो वो किसान है जो कमा नहीं पा रहा है. सच्चाई तो वो मां-बाप हैं, जो अपने बच्चे को पढ़ाने के लिए सब कुछ कर रहे हैं. मां-बाप बच्चे को पढ़ाने के लिए कर्ज ले रहे हैं, लेकिन उस बच्चे को नौकरी नहीं मिलती. चाहे वह BSC हो, B.tech हो.
एक सच्चाई अपने जीवन में देख रहे, दूसरी सच्चाई TV पर देख रहे प्रियंका गांधी ने कहा कि हम एक सच्चाई अपने जीवन में देख रहे हैं, दूसरी सच्चाई TV पर देख रहे हैं. चमकते हुए प्रधानमंत्री, बड़े-बड़े मंचों पर बड़े-बड़े सेठों के साथ, बड़े-बड़े मंत्रियों के साथ, प्रधानमंत्रियों के साथ और उसको बताया जा रहा है कि विकास हो रहा है. देश आगे बढ़ रहा है. जो सत्तर साल में नहीं हुआ वो दस वर्षों में हो गया. लेकिन अपने जीवन में तो नहीं दिख रहा है.
हम चाहते हैं कि भाजपा बेरोजगारी की बात करे प्रियंका ने आगे कहा, जनता अब जागरूक हो रही है. जनता अब कह रही है कि कुछ गड़बड़ है. क्योंकि उनके जीवन में कोई तरक्की नहीं आई. जनता कह रही है कि ये चुनाव हमें उन मुद्दों पर नहीं लड़ाना. ये चुनाव हमें अपने मुद्दों पर लड़ाना है. प्रियंका गांधी ने कहा, हम चाहते हैं कि भाजपा बेरोजगारी की बात करे. हम चाहते हैं कि भाजपा महंगाई की बात करें. हम चाहते हैं कि भाजपा बताए, वो हमारे लिए क्या करेगी?

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










