
'मोदी के भारत से कारोबार मुमकिन नहीं...', पाकिस्तान की मंत्री हिना रब्बानी खार ने क्यों कहा ऐसा?
AajTak
भारत के साथ कारोबार शुरू करने के सवाल पर पाकिस्तान की विदेश राज्यमंत्री हिना रब्बानी खार ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि भारत की आक्रामक सरकार के साथ कारोबार शुरू करने की कोई गुंजाइश है. भारत में जो पार्टी और जो लोग सत्ता में हैं, उनकी समस्याओं को सुलझाने की कोई इच्छा नहीं है बल्कि इसके बजाए वे समस्याओं को बढ़ाना चाहते हैं.
पाकिस्तान अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है. उसका खजाना लगातार खाली होता जा रहा है. लेकिन फिर भी भारत को लेकर उसकी कड़वाहट कम होने का नाम नहीं ले रही. ऐसे में पाकिस्तान की विदेश राज्यमंत्री हिना रब्बानी खार ने कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के साथ खराब संबंधों की वजह से कारोबार की कोई संभावना नजर नहीं आती.
पाकिस्तान की माली हालत के मद्देनजर भारत से संबंध सुधरने के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार से पड़ोसी मुल्क को थोड़ी राहत मिल सकती थी.
खार ने पॉलिटिको को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह दोनों देशों के बीच संबंधों को बहाल करने के लिए व्यापार शुरू करने की समर्थक थीं लेकिन भारत में एक हिंदू राष्ट्रवादी सरकार के साथ काम करना असंभव है.
भारत की हिंदू राष्ट्रवादी सरकार के साथ कारोबार नहीं
भारत के साथ कारोबार शुरू करने के सवाल पर खार ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि भारत की आक्रामक सरकार के साथ कारोबार शुरू करने की कोई गुंजाइश है. भारत में जो पार्टी और जो लोग सत्ता में हैं, उनकी समस्याओं को सुलझाने की कोई इच्छा नहीं है बल्कि इसके बजाए वे समस्याओं को बढ़ाना चाहते हैं.
भारत के साथ कारोबार शुरू करने के सवाल पर खार ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि भारत की आक्रामक सरकार के साथ कारोबार शुरू करने की कोई गुंजाइश है. भारत में जो पार्टी और जो लोग सत्ता में हैं, उनकी समस्याओं को सुलझाने की कोई इच्छा नहीं है बल्कि इसके बजाए वे समस्याओं को बढ़ाना चाहते हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









