
मोदी के अलावा भी कई PM मटीरियल हैं, नीतीश कुमार उन्हीं में से एक: उपेंद्र कुशवाहा
AajTak
जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को नीतीश कुमार को पीएम मटैरियल बताया. उन्होंने कहा कि मोदी के अलावा भी कुछ लोग पीएम मटैरियल हैं और नीतीश कुमार उन्हीं में से एक हैं.
जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसे सुनकर उनका सहयोगी दल बीजेपी (BJP) नाराज हो सकता है. अपने बयान में उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को पीएम मटैरियल बताया है. उनका कहना है कि नीतीश कुमार भी पीएम मटीरियल हैं.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











