
मोदी की पीलीभीत रैली के समानांतर चला वरुण गांधी की गैरमौजूदगी का सस्पेंस
AajTak
वरुण गांधी का टिकट कटने के बाद सवाल खड़े होने लगे थे, क्या वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पीलीभीत रैली में शामिल होंगे? संभावना नहीं के बराबर ही थी, और वरुण गांधी मंच पर कहीं नजर भी नहीं आये - ये रैली वरुण गांधी के राजनीतिक कॅरियर में महत्वपूर्ण मोड़ थी, लगता है वो स्किप कर आगे बढ़ चुके हैं.
वरुण गांधी की जगह पीलीभीत लोकसभा सीट से जितिन प्रसाद को बीजेपी का टिकट दिया गया है. उम्मीदवारों की सूची में अपनी जगह यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद का नाम देखने के बाद वरुण गांधी ने पीलीभीत को बॉय बोल दिया था. वरुण गांधी ने भी पीलीभीत के लोगों के नाम वैसी ही इमोशनल चिट्ठी लिखी, जैसी सोनिया गांधी ने रायबरेली छोड़ कर राज्यसभा चले जाने के बाद लिखी थी.
मोदी की पीलीभीत रैली में वरुण गांधी को ज्यादातर निगाहें खोज रही थीं. खासकर उनकी मां मेनका गांधी के बयान के बाद, जिसमें उनसे वरुण गांधी को टिकट न दिये जाने को लेकर उनकी राय पूछी गई थी. मेनका गांधी को बीजेपी ने इस बार भी सुल्तानपुर से ही लोकसभा चुनाव का टिकट दिया है.
मोदी की रैली में हर जगह की तरफ पीलीभीत में भी निशाने पर कांग्रेस ही रही, और राम मंदिर आंदोलन से लेकर हिंदू धर्म में शक्ति को लेकर राहुल गांधी के बयान तक. मोदी की शक्ति पूजा पीलीभीत में भी देखी गई.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, पीलीभीत की धरती पर माता यशवंतरी देवी का आशीर्वाद है... यहां आदि गंगा मां गोमती का उद्गम स्थल है... नवरात्रि के पहले दिन मैं देश को ये भी याद दिला रहा हूं कि कैसे इंडी गठबंधन ने शक्ति को खत्म करने की सौगंध खाई है... आज देश में जिस शक्ति की पूजा हो रही है... आज से चैत्र नवरात्रि भी शुरू हो गई है... देशभर में शक्ति उपासना की धूम मची है... हर कोई भक्ति में डूबा हुआ है, शक्ति उपासना में जुटा हुआ है... कुछ ही दिन में बैसाखी भी आने वाली है... मैं आपको बैसाखी की भी शुभकामनाएं देता हूं.
मोदी के मंच पर वरुण गांधी की गैरमौजूदगी कोई हैरान करने वाला वाकया नहीं है, फिर भी उनका राजनीतिक भविष्य किधर का रुख करने वाला है, ये समझना काफी महत्वपूर्ण है. कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि वरुण गांधी की तबीयत ठीक नहीं है.
मोदी की रैली और वरुण गांधी की गैरमौजूदगी

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







