
मोतिहारी: बदमाशों ने एयरफोर्स जवान की पत्नी की बेरहमी से ली जान, कैश-गहने लेकर हुए फरार
AajTak
Motihari News: मोतिहारी में एयरफोर्स के एक जवान की पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है. जहां एयरफोर्स के जवान अपने परिवार के साथ गांव लौट रहे थे. इसी दौरान बेखौफ अपराधियों ने पत्नी को बड़े पत्थर से सिर पर मारकर घायल कर दिया. उन्होंने जवान और उसके बच्चे को भी चाकुओं से लहूलुहान कर दिया.
बिहार के मोतिहारी में अपराधियों का दुस्साहस बढ़ता ही जा रहा है. ताजा मामला मोतिहारी का है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एयरफोर्स के एक जवान की पत्नी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी, क्योंकि उसने बदमाशों को गहने से भरा बैग नहीं दिया. अपराधियों ने पत्थरों और धारदार हथियार से उनकी बेरहमी से जान ली. इस दौरान उन्होंने जवान और उसके छोटे बच्चे को भी नही बख्शा. उन्हें भी चाकुओं से गोद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.
मोतिहारी के चिरैया थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब नौ बजे कुछ गहने की खरीदारी और डॉक्टर से पत्नी को दिखाने के बाद जवान अमित कुमार गुप्ता परिवार के साथ गांव लौट रहे थे. चिरैया थाना क्षेत्र के महदीपुर के पास बाइक सवार चार अपराधियों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और उनसे लूटपाट करने लगे. विरोध करने पर अपराधियों ने पहले तो उनकी पत्नी को किसी बड़े पत्थर से सिर पर मार गंभीर रूप से घायल कर दिया. जवान और उसके बच्चे को भी चाकुओं से वार कर लहूलुहान कर दिया. इसके बाद कैश और गहने लूटकर बदमाश आराम से निकल गए.
स्थानीय लोगों ने तीनों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान जवान की पत्नी की मौत हो गई. बाकी दोनों का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है. वारदात के बाद मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







