
'मोटी को वीडियो में ले लिया...' फैंस बोले तो एक्ट्रेस ने यूं घटाया 12 Kg वजन, ली थी ये सीक्रेट डाइट
AajTak
Weight loss: यूट्यूब पर कई सीरीज और वीडियो में नजर आईं त्वरिता नागर (Twarita nagar) ने अपना 12 किलो वजन कम किया है. त्वरिता का वेट गेन कैसे हुआ, वेट लॉस के लिए डाइट और वर्कआउट रूटीन क्या फॉलो किया था, इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
यूट्यूब से फिल्मों में पहुंचीं त्वरिता नागर (Twarita nagar) हाल ही में 'फुकरे 3' मूवी के सॉन्ग में नजर आई हैं. नॉट डेटिंग, डेटिंग इन ऑफिस और लव ऑन अराइवल जैसे यूट्यूब वीडियोज में नजर आईं त्वरिता की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है. उन्हें उनकी स्टाइलिंग और फिटनेस के लिए भी जाना जाता है. त्वरिता का पिछले दिनों 12 किलो वजन काफी बढ़ गया था. इसके बाद उन्होंने अपना वजन कम किया और अपने आपको पहले से भी अधिक फिट बनाया. त्वरिता ने अपनी वेट लॉस जर्नी Aajtak.in के साथ शेयर की. तो आइए जानते हैं त्वरिता ने अपना 12 किलो वजन कैसे कम किया और किस रूटीन को फॉलो किया.
वजन बढ़ने का कारण
त्वरिता ने बताया, 'मैं टीन एज के बाद हमेशा से ही नॉर्मल वजन वाली थी. मैंने कभी वेट गेन नहीं किया था लेकिन कोविड के समय में मैंने करीब 10 किलो वेट गेन किया था और मैं थायरॉइड की बॉर्डर लाइन पर पहुंच गई थी. इसका कारण था कि मुझे मीठा खाना काफी पसंद था और कोविड के दौरान मैंने काफी मीठी चीजें खाईं. धीरे-धीरे मेरा वजन बढ़कर 68 किलो हो गया था.'
त्वरिता ने आगे बताया, 'वजन कम करने के लिए मैं कई डायटीशियन से मिली लेकिन मुझे पता चला कि डाइट खुद से होती है ना कि किसी के बताने से. इस कारण मैंने खुद ही वेट लॉस के बारे में रिसर्च शुरू की और काफी बेसिक तरीका अपनाया जैसे, जंक फूड ना खाना, घर का बना खाना, फाइबर वाली चीजें खाना, पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड्स ना खाना. वेट लॉस करने के बाद मेरा वेट अब 56 किलो है.'
नेगेटिव कॉमेंट्स भी आए
दरअसल, त्वरिता के पिता की डेथ होने के बाद उनकी मेंटल स्थिति ठीक नहीं थी क्योंकि वह उनके लिए काफी बढ़ा सदमा था. मेंटल स्ट्रेस के कारण उनका वेट गेन हुआ था. फिर जब उन्होंने वापिस से काम करना शुरू किया तो लोगों ने वीडियोज पर कई तरह के कॉमेंट किए जैसे 'अरे फिर इस मोटी को वीडियो में ले लिया', 'वजन क्यों बढ़ गया है' या 'मोटी क्यों हो गई?'.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











