
मोटिवेशन या खतरनाक... ट्रैफिक के बीच ये क्या करता दिखा Zomato डिलीवरी मैन- VIDEO वायरल
AajTak
zomato delivery man viral video: सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर मिलीजुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ लोगों को डिलीवरी मैन का ट्रैफिक के बीच ऐसा करना ठीक लग रहा है. तो कुछ लोग उसकी आलोचना कर रहे हैं.
एक जोमैटो डिलीवरी मैन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसमें वो ट्रैफिक के बीच फंसा होने के बावजूद UPSC के लेक्चर वीडियो देख रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर UPSC लेक्चरर आयुष सांघी ने शेयर किया है. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर मिलीजुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद लोग जोमैटो डिलीवरी मैन की डेडिकेशन की तारीफ करते नहीं थक रहे. वो अपनी ड्यूटी के दौरान भी पढ़ाई कर रहा है.
आसपास काफी शोर है, फिर भी शख्स अपने फोन पर ध्यान बनाए हुए है. इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, 'इस वीडियो को देखने के बाद, मुझे नहीं लगता कि आपको मेहनत से पढ़ाई करने के लिए किसी और मोटिवेशन की जरूरत है.' पोस्ट किए जाने के बाद से इस वीडियो को अभी तक 66.8 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है. बड़ी संख्या में लोगों ने वीडियो को लाइक और शेयर भी किया है. सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को प्रेरणादायक बता रहे हैं. उन्होंने कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने लिखा, 'रास्ता कठिन हो सकता है, लेकिन इनाम- अमूल्य है.'
एक अन्य यूजर ने कहा, 'यह वीडियो इतना प्रेरणादायक है कि ये मुझे पहले से कहीं अधिक कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित कर रहा है.' हालांकि कुछ लोगों को ये बिल्कुल भी प्रेरणादायक नहीं लगा. एक यूजर ने लिखा, 'ये एक बीमारी है, मोटिवेशन नहीं.' उसने कहा कि शख्स व्यस्त लड़क पर अपना ध्यान कहीं और लगा रहा है, जो खतरनाक हो सकता है. एक अन्य यूजर ने कहा, 'गलत प्रेरणा. कोई एक्सीडेंट हो सकता है.' वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ऐसे चुनौतीपूर्ण वातावरण में भी डिलीवरी मैन काम और पढ़ाई के बीच कैसे बैलेंस कर रहा है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











