
मोटापे को 15% कम करने वाली दवा को FDA की मंजूरी, जल्द आएगी बाजार में
AajTak
मोटापे से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है. अमेरिका के सर्वोच्च मेडिकल संस्था FDA ने मोटापे को कम करने की एक ऐसी दवा को प्रमाणित किया जो 15 फीसदी मोटापा कम कर देती है. वैसे तो ये डायबिटीज की दवा है लेकिन अमेरिका में इसे मोटापा घटाने के लिए भी उपयोग किया जाएगा. इसे वजन कम करने की दवा के नाम से ही बाजार में उतारा जाएगा. इस दवा का नाम है वीगोवी (Wegovy).
मोटापे से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है. अमेरिका के सर्वोच्च मेडिकल संस्था FDA ने मोटापे को कम करने की एक ऐसी दवा को प्रमाणित किया जो 15 फीसदी मोटापा कम कर देती है. वैसे तो ये डायबिटीज की दवा है लेकिन अमेरिका में इसे मोटापा घटाने के लिए भी उपयोग किया जाएगा. इसे वजन कम करने की दवा के नाम से ही बाजार में उतारा जाएगा. इस दवा का नाम है वीगोवी (Wegovy). इसे दवा कंपनी नोवो नॉरडिस्क (Novo Nordisk) ने बनाया है. (फोटोःएपी) वीगोवी (Wegovy) नोवो नॉरडिस्क की डायबिटीज की दवा सीमैगलुटाइड (Semaglutide) का अपग्रेडेड वर्जन है. यह लंबे समय तक वजन को कम रखने की क्षमता रखता है. जिन लोगों ने दवा कंपनी नोवो नॉरडिस्क के ट्रायल में भाग लिया, उसमें मोटापे से जूझ रहे सभी लोगों का औसत वजन 15 फीसदी कम हुआ. यानी औसत 15.3 किलोग्राम. वीगोवी का ट्रायल 14 महीने से ज्यादा चलाया गया था. 14 महीने तक लगातार इन लोगों का वजन घटता रहा. उसके बाद एक स्तर पर आकर रुक गया. (फोटोः एपी) लुईविले मेटाबॉलिक एंड एथेलेस्क्लेरॉसिस रिसर्च सेंटर के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. हैरोल्ड बेस ने कहा कि अभी दुनिया में मोटापा कम करने की जो दवाइयां हैं वो 5 से 10 फीसदी ही वजन कम कर पाती हैं. अमेरिका में 10 करोड़ लोग मोटापे के शिकार हैं. यानी हर तीन में से एक इंसान. अगर किसी का वजन 5 फीसदी भी कम होता है तो उसकी सेहत में कई तरह के फायदे होते हैं. साथ ही उसकी ऊर्जा का स्तर बढ़ता है. ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कॉलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित होता है. (फोटोःगेटी)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












