
मॉल से लेकर एयरपोर्ट तक पानी ही पानी... 4 Videos में देखें बारिश से बेहाल दुबई का हाल
AajTak
संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी दुबई मंगलवार को हुई भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात हो गए. एयरपोर्ट से लेकर, सड़क और घर से लेकर मॉल तक हर जगह पानी ही पानी नजर आ रहा था. पूरे साल की बारिश यहां एक ही दिन में हो गई.
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और उससे सटे रेगिस्तानी इलाकों को हुई भीषण बारिश से आम जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया. दुनिया के बेहतरीन शहरों में शुमार दुबई पानी-पानी नजर आई और ऐसा लग रहा था कि मानों बाढ़ आ गई है. बारिश इतनी भीषण थी कि हवाई अड्डे पर तक पानी भर गया और इसके बाद दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कुछ समय के लिए विमानों का संचालन रोकना पड़ा.
दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का रनवे पानी में डूब गया जिसके बाद यह समुद्र जैसा दिखने लगा. वहीं सड़कें नदियों में तब्दील हो गई गईं और घरों में तक पानी भर गया.हवाई अड्डे पर मंगलवार को केवल 12 घंटों में लगभग 100 मिमी और 24 घंटों में कुल 160 मिमी बारिश हुई. औसतन, दुबई शहर में एक साल में लगभग 88.9 मिमी बारिश दर्ज की जाती है.
यह भी पढ़ें: Dubai Flood: दो साल की बारिश एक दिन में... क्या क्लाउड सीडिंग में गड़बड़ी से डूबा रेगिस्तान के बीच बसा दुबई शहर?
सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो में रनवे पूरी तरह जलमग्न दिख रहा है. दुबई की वेबसाइट पर मंगलवार को दर्जनों उड़ानें या तो देर से चल रही थीं या रद्द दिखाई गईं, जिसकी वजह से भारत, पाकिस्तान, सऊदी और यूके जाने वाले यात्री भी परेशान रहे. एमिरेट्स एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि प्रतिकूल मौसम के परिणामस्वरूप कई उड़ानों में देरी हुई या रद्द कर दी गईं.
कम लागत वाली एयरलाइन फ्लाईदुबई ने भी पुष्टि की कि उसने दुबई से प्रस्थान करने वाली अपनी सभी उड़ानों को बुधवार सुबह 10 बजे (स्थानीय समय) तक अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है. मंगलवार की सुबह, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने दुबई, अबू धाबी और शारजाह सहित देश के बड़े हिस्से के लिए मौसम की चेतावनी जारी की थी. दुबई पुलिस ने अचानक आई बाढ़ के कारण शहर की कुछ सड़कों से बचने के लिए सलाह भी जारी की.
वैज्ञानिकों का मानना है कि ये क्लाउड सीडिंग यानी आर्टिफिशियल बारिश की वजह से ऐसा हुआ है. दुबई प्रशासन ने सोमवार और मंगलवार को क्लाउड सीडिंग के लिए विमान उड़ाया था. ऐसा लगता है कि इसमें कुछ गड़बड़ हो गई है. यह इंसानों द्वारा जलवायु में जरूरी बदलाव करने का लापरवाही भरा प्रयास था.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











