
मॉल में शॉपिंग कर रही थी महिला, तभी निगल गई जमीन, सामने आया डरावना VIDEO
AajTak
Sinkhole Swallows Woman in China: घटना के पीछे का कारण पता लगाने की कोशिश की जा रही है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इसमें महिला अपने हाथों में कुछ बैग्स लिए नजर आ रही है.
सोशल मीडिया पर एक बेहद डरावना वीडियो सामने आया है, जिसमें जमीन को धंसते और महिला को उसमें समाते हुए देखा जा सकता है. घटना एक शॉपिंग मॉल में हुई है. जहां ये महिला शॉपिंग करने आई थी. वो आराम से चल रही थी, इस बात से बेखबर कि उसके साथ आगे क्या होने वाला है. घटना के पीछे का कारण पता लगाने की कोशिश की जा रही है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इसमें महिला अपने हाथों में कुछ बैग्स लिए नजर आ रही है. फिर चारों तरफ धूल उड़ने लगती है. आसपास मौजूद लोग भागते हुए बाहर चले जाते हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये घटना पूर्वी चीन में हुई है. न्यूज डॉट एयू की रिपोर्ट में कहा गया है कि घटना 23 मार्च को हुई और वहां लगे सिक्योरिटी कैमरा में सब रिकॉर्ड हो गया. महिला के साथ ही मॉल का काफी सामान भी जमीन में चला जाता है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, मलबे में यहां काम कर रहा कंस्ट्रक्शन वर्कर भी फंस गया है. घटना के तुरंत बाद दमकलकर्मियों को बुलाया गया. उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया. मॉल के प्रवक्ता डॉक्टर हुआंग ने बताया कि कंस्ट्रक्शन वर्कर को मलबे में गिरने के कारण पैरों पर चोट आई है. जबकि महिला को फ्रैक्चर हुआ है. दोनों घायलों की हालत स्थिर है.
हुआंग ने कहा, 'चूंकी वो हमारे ग्राहक थे, ऐसे में ये हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम घटना के बाद हुई सभी चीजों को संभालें. साथ ही इन्हें जरूरी सहायता उपलब्ध कराएं.' मॉल मैनेजर ने जमीन धंसने के पीछे का कारण क्षतिग्रस्त दीवार को बताया है. हालांकि, अधिकारियों ने इमारत ढहने के कारणों की जांच शुरू कर दी है. वो ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ये एक सामान्य घटना थी, या फिर इमारत के निर्माण और रखरखाव में बड़ी सुरक्षा खामियों का संकेत था.
इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में सिडनी के एम6 टनल के पास रॉकडेल में एक विशाल सिंकहोल ने एक इमारत के हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया था. लगभग 20 लोगों को क्षेत्र से निकाला गया. अग्निशामकों ने जगह को ठीक करने का काम शुरू किया. जब इमारत ढहनी शुरू हुई तब उसके अंदर कोई नहीं था.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











