
मैरिज मार्केट... बाजार जहां अपने के लिए पति-पत्नी ढूंढने आते हैं लोग, देखिए VIDEO
AajTak
एक शख्स ने इस मार्केट का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इसमें आप देख सकते हैं कि कैसे लोग पति और पत्नी की तलाश कर रहे हैं. ये मार्केट यहां के शंघाई शहर में लगा है.
अपने लिए पति या पत्नी ढूंढने के लिए अक्सर लोग मैरिज साइट्स या फिर मैरिज ब्यूरो का सहारा लेते हैं. लेकिन क्या आपने कभी ऐसी मार्केट के बारे में सुना है, जहां लोग पति और पत्नी की तलाश करने आते हों? अगर नहीं तो अब सुन लीजिए. ऐसी ही एक मार्केट चीन में भी लगती है. एक शख्स ने इस मार्केट का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.
इसमें आप देख सकते हैं कि कैसे लोग पति और पत्नी की तलाश कर रहे हैं. ये मार्केट यहां के शंघाई शहर में लगती है. वीडियो शेयर करने वाले शख्स हैरी जगार्ड कहते हैं कि वो चीन की मैरिज मार्केट में आए हैं. जहां माता-पिता और दादा-दादी अपने बच्चों के लिए पति-पत्नी की तलाश करने आते हैं.
इसके बाद हैरी जिम नाम के एक शख्स से कहते हैं, 'क्या आप मेरे लिए पत्नी ढूंढने में मदद करेंगे?' मार्केट में आया एक शख्स उनसे कहता है कि वो अपने लिए पत्नी की तलाश करने आया है.
इस वीडियो के कैप्शन में हैरी ने लिखा है, 'चीन के शंघाई में पत्नी ढूढ रहा हूं.'
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स हैरी को देखते ही उन्हें वहां से जाने को कहने लगता है. इसके बाद एक अन्य शख्स उनसे पूछता है कि वो किस देश से हैं. इस पर वो बताते हैं कि ब्रिटेन से हैं.
इस वीडियो को 12.9 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है. लोग वीडियो को लाइक कर रहे हैं. साथ ही इस पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











