
मैट्रिमोनियल साइट पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर ठगी, होटल में रेप... खुद को क्राइम ब्रांच अफसर बताने वाला गिरफ्तार!
AajTak
महाराष्ट्र के पालघर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर कई महिलाओं के साथ ठगी की. आरोपी ने शादी का झांसा देकर न सिर्फ उन्हें धोखा दिया, बल्कि एक महिला के साथ रेप भी किया. पुलिस ने जांच के आधार पर आरोपी को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है.
महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अफसर बताकर महिलाओं को शादी का झांसा दे रहा था. एक महिला के साथ उसने रेप की घटना को भी अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर उसे उसके गृह नगर अहमदाबाद से अरेस्ट कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
एजेंसी के अनुसार, आरोपी की पहचान 26 वर्षीय हिमांशु योगेशभाई पंचाल के रूप में हुई है. हिमांशु ने एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए महिलाओं से दोस्ती की और खुद को दिल्ली पुलिस के साइबर सेल का अधिकारी बताया. वह लड़कियों को शादी का सपना दिखाकर उन्हें भरोसे में लेता था, फिर मुलाकात के बहाने होटलों व लॉज में ले जाता था और उनका शारीरिक और मानसिक शोषण करता था.
पालघर के वालीव पुलिस थाने में एक महिला ने हिमांशु के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. महिला के अनुसार, आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और कई बार होटलों में बुलाकर रेप किया. आरोपी ने महिला को एक नकली हीरा लेकर उसे महंगा तोहफा देने का नाटक भी किया था.
यह भी पढ़ें: UP: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, थाने के बाहर आत्मदाह की कोशिश, बजरंग दल नेता दिलीप सिंह बजरंगी गिरफ्तार
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि हिमांशु करीब एक दर्जन महिलाओं को तरीके से धोखा दे चुका है. आरोपी का तरीका बेहद चालाकी भरा था. वह पहले महिलाओं से दोस्ती करता, संबंध बनाता, फिर उनके साथ धोखाधड़ी कर गायब हो जाता था.
महिला की शिकायत पर पुलिस ने हिमांशु के खिलाफ मामला दर्ज किया. पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए आरोपी का पीछा किया और अंततः उसे अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







