
'मैं Mr. Nice Guy बना, चीन ने बदले में धोखा दिया', टैरिफ पर बोले डोनाल्ड ट्रंप
AajTak
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया है कि चीन की ओर से व्यापारिक डील का पूरी तरह से उल्लंघन किया गया है. उन्होंने कहा, टैरिफ की वजह से बीजिंग में अशांति फैल गई और बड़े स्तर पर फैक्ट्रियां बंद हो गईं.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से चीन के साथ व्यापारिक तनाव बढ़ाने को लेकर संकेत दिया है. उन्होंने कहा कि वह चीन के लिए 'Mr. Nice Guy' बने, लेकिन बीजिंग की ओर से उन्हें व्यापारिक समझौते के मुद्दे पर धोखा मिला.
डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर ट्रंप ने पोस्ट किया कि टैरिफ की वजह से चीन की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई. चीन की गंभीर आर्थिक स्थिति को देखते हुए व्यापारिक समझौते पर बात बनी थी, ताकि वहां के हालात में सुधार हो.
उन्होंने दावा किया कि टैरिफ की वजह से चीन में कई फैक्ट्रियां बंद हो गईं और वहां आंतरिक अशांति पैदा हो गई. व्यापारिक समझौते के तहत अमेरिका ने टैरिफ 145 फीसदी से घटाकर 30 फीसदी कर दिया और चीन ने 125 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी टैरिफ कर दिया गया था. यह डील 90 दिनों के लिए थी.
ट्रंप बोले- इस व्यापारिक समझौते से बीजिंग में हालात सामान्य होने लगे थे. लेकिन अब चीन ने इसे कथित तौर पर तोड़ दिया.
उन्होंने कहा कि मैं 'Mr. Nice Guy' बना, लेकिन चीन ने इसे निरर्थक साबित किया.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









