
'मैं 5-7 मिनट के लिए कमरे से बाहर गया और फिर...' सोनाली के PA और भतीजे के ऑडियो टेप में क्या है?
AajTak
सोनाली फोगाट 22 अगस्त को पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर वासी के साथ गोवा गई थीं. वहां अगले दिन मंगलवार की सुबह पुलिस और पीए सुधीर ने बताया कि सोनाली की हार्टअटैक से मौत हो गई. हालांकि, परिजन शुरुआत से ही हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं.
Sonali Phogat Murder Case : टिकटॉक स्टार और बीजेपी नेत्री सोनाली फोगाट (42 साल) की मौत मामले में अब रोजाना चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. सोनाली की मौत के बाद उनके सचिन नाम के भतीजे ने पीए सुधीर सांगवान को फोन किया था. इसका एक ऑडियो वायरल हो रहा है. इस ऑडियो में सचिन फोन पर सुधीर से घटना की जानकारी ले रहे हैं और सुधीर पूरी तरह गुमराह करते सुना जा रहा है. आजतक ने बातचीत का ऑडियो एक्सेस किया है. सुधीर ने झूठ कहा कि सोनाली उस रात पूरी तरह स्वस्थ थी.
बता दें कि सोनाली फोगाट 22 अगस्त को पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर वासी के साथ गोवा गई थीं. वहां अगले दिन मंगलवार की सुबह पुलिस और पीए सुधीर ने बताया कि सोनाली की हार्टअटैक से मौत हो गई. हालांकि, परिजन शुरुआत से ही हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं. बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. पुलिस ने गोवा के कर्ली क्लब के मालिक को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही पुलिस ने क्लब के बाथरूम से ड्रग्स भी बरामद किया है.
ऑडियो सुधीर सांगवान और सोनाली के भतीजे सचिन के बीच बातचीत का है. पढ़िए पूरी बातचीत...
सचिन- सचिन बोल रहा हूं जी. सुधीर सांगवान- हां, सचिन. सचिन- वहीं हो क्या अभी? सुधीर सांगवान- हां, गोवा हूं भाई. सचिन- तो पोस्टमार्टम क्या कुछ चल रहा है? सुधीर सांगवान- देखो शाम को होगा या कल होगा. सचिन- अच्छा शाम को होगा या कल होगा, ऐसा कैसे हो गया ये? सुधीर सांगवान- पता नहीं भाई कैसे हुआ. मेरे तो समझ में ही नहीं आ रहा है. सचिन- अच्छा, तो आप वहीं थे क्या. पास ही. साथ ही. सुधीर सांगवान- और क्या, सारी रात को राजी-खुशी बतलाए हैं हम. सचिन- हम्म, सुधीर सांगवान- और फिर सुबह 7.00-7:30 बजे की बात है. मैं 5 से 7 मिनट के लिए कमरे के बाहर गया था. इतनी देर में ये हो लिया. सचिन- अच्छा-अच्छा. पोस्टमार्टम शाम को या फिर कल होगा? गए कब थे आप गोवा फिर? सुधीर सांगवान- कल गए थे. सचिन- अच्छा, कल गए थे. सुधीर- हां सचिन-चलो ठीक है.
परिजन आज CM से मिलेंगे, CBI जांच की मांग कर सकते
वहीं, आज देर रात तक सोनाली फोगाट के परिजन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलेंगे. सोनाली के परिजन हिसार से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं. संभावना है कि सीएम से देर रात तक मुलाकात हो सकती है. सोनाली के परिजन मुख्यमंत्री से मिलकर मामले की जांच सीबीआई से करवाए जाने की मांग कर सकते हैं.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






