
'मैं 2 नौकरी करती हूं, लेकिन हर रात खाने के लिए पैसे नहीं बचते'
AajTak
ब्रिटेन में कई लोग खाना नियमित नहीं खा रहे हैं, कुछ लोग भूखे रह रहे हैं. ये संख्या पिछले कुछ महीनों में बढ़ी है.
एक महिला ने अपनी दर्द भरी कहानी बयां की है. महिला ने कहा है कि वह 2 नौकरी करती है, इसके बाद भी वह हर दिन डिनर नहीं कर पाती.
'द सन' के मुताबिक, इस महिला का नाम एमी बुरेल है. उनकी उम्र 22 साल है. वह ब्रिटेन के Devon में रहती हैं. वह चिड़ियाघर की देखभाल करती हैं, इसके अलावा वह एक चिप-फिश शॉप में भी शाम के समय काम करती हैं.
एमी बुरेल की कहानी कोई अकेली महिला की कहानी नहीं है, दुनिया के कई अन्य देशों के अलावा ब्रिटेन में भी इस वक्त महंगाई बेतहाशा बढ़ गई है और ऐसे लोगों की संख्या काफी है जिन्हें अपने खर्च चलाने में दिक्कत हो रही है.
एमी का कहना है कि वह इतने कम वेतन में अपने जीवन का गुजारा नहीं कर पा रही है. वहीं एक दुकान पर काम कर उसे कुछ चिप्स मिलते हैं, जिससे वह अपनी पेट भरने की कोशिश करती है. लेकिन इससे उसके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है.
एमी ने बताया कि 6 सप्ताह के अंदर उनका 3 किलो से ज्यादा वजन कम हुआ है. हर घंटे 900 रुपए से ज्यादा कमाती हैं. लेकिन इतने पैसे में भी जीवन यापन कर पाना काफी मुश्किल है. क्योंकि ब्रिटेन में आम जरूरत की चीजों की कीमत काफी अधिक है.
एमी ने कहा- 'मैं चिड़ियाघर की नौकरी से बहुत ज्यादा प्यार करती हूं लेकिन अब इससे मेरी जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं.'

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











