
'मैं रोहित शर्मा के साथ...', अमेरिकी नेता ने इंडिया टुडे के पत्रकार पर हमले को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
AajTak
रो खन्ना ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक बयान में गांधी के सहायक कर्मचारियों की हरकतों की आलोचना की, जिसमें शारीरिक हमले और फोन जब्त करने को प्रेस की स्वतंत्रता का गंभीर उल्लंघन बताया. खन्ना ने एक्स पर लिखा, "मैं रोहित शर्मा के साथ खड़ा हूं और पहले संशोधन के लिए अपने समर्थन में स्पष्ट हूं."
अमेरिका में राहुल गांधी की टीम द्वारा इंडिया टुडे के पत्रकार रोहित शर्मा के साथ बदसलूकी की गई थी. इसके बाद से कांग्रेस लगातार निशाने पर है. इस क्रम में भारतीय-अमेरिकी कांग्रेसी रो खन्ना ने इंडिया टुडे के रिपोर्टर रोहित शर्मा के प्रति कड़ा समर्थन व्यक्त किया है. यह घटना राहुल गांधी की हाल ही में अमेरिका की यात्रा के दौरान हुई, जिसे शर्मा इंडिया टुडे के लिए कवर कर रहे थे.
रो खन्ना ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक बयान में गांधी के सहायक कर्मचारियों की हरकतों की आलोचना की, जिसमें शारीरिक हमले और फोन जब्त करने को प्रेस की स्वतंत्रता का गंभीर उल्लंघन बताया. खन्ना ने एक्स पर लिखा, "मैं रोहित शर्मा के साथ खड़ा हूं और पहले संशोधन के लिए अपने समर्थन में स्पष्ट हूं."
कैलिफोर्निया के 17वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से डेमोक्रेटिक प्रतिनिधि के तौर पर काम कर रहे खन्ना ने कहा, "वह एक निष्पक्ष पत्रकार हैं. उनके फोन को छीनना, उन्हें धक्का देना और उनकी रिकॉर्डिंग को डिलीट करना अनैतिक और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ विश्वासघात है."
खन्ना की यह टिप्पणी शर्मा द्वारा इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दिए जाने के जवाब में आई है, जिसे उन्होंने इंडिया टुडे के लिए एक लेख में साझा किया था.
बता दें कि यह विवाद राहुल गांधी के डलास में डीएफडब्ल्यू इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले हुआ था. राहुल गांधी के डलास दौरे से पहले शर्मा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी) के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के साथ एक इंटरव्यू की व्यवस्था की. पित्रोदा के साथ अपने इंटरव्यू के दौरान शर्मा ने चार सवाल पूछे. हालांकि, जब उन्होंने पूछा कि क्या राहुल गांधी अमेरिकी सांसदों के साथ अपनी चर्चा में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले और उनकी हत्या का मुद्दा उठाएंगे, तो स्थिति और बिगड़ गई.
राहुल गांधी की एडवांस टीम के एक सदस्य ने बीच में ही टोकते हुए चिल्लाया, “बंद करो! बंद करो, इंटरव्यू बंद करो” और जबरन रोहत शर्मा का फोन जब्त कर लिया. शर्मा ने बताया कि इस सवाल के कारण हाथापाई हुई, जिसके दौरान गांधी की टीम के सदस्यों ने उनका फोन जब्त कर लिया और रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी. शर्मा द्वारा इस दुखद घटना के बारे में लिखे जाने के बाद, सैम पित्रोदा ने पत्रकार को फोन करके घटना के लिए माफ़ी मांगी और मामले की गहन जांच करने का वादा किया.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.






