
'मैं रोया हूं खून के आंसू...', नेशनल कॉन्फ्रेंस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर बोले फारूक अब्दुल्ला
AajTak
फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को एक कार्यक्रम बोलते हुए 90 के दशक में पनपे आतंकवाद पर बोलते हुए कहा कि सारी लड़ाई जमातों की थी. हमारे ऊपर भी आफत आई थी, शाम चार बजे दुकानें बंद हो जाती थीं. उस वक्त वो बेगुनाहों को मारते थे और फिर इस्लाम की बात करते थे.
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को एक कार्यक्रम बोलते हुए 90 के दशक में पनपे आतंकवाद पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सारी लड़ाई जमातों की थी. हमारे ऊपर भी आफत आई थी, शाम चार बजे दुकानें बंद हो जाती थीं. उस वक्त वो बेगुनाहों को मारते थे और फिर इस्लाम की बात करते थे.
फारूक अब्दुल्ला ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि मैं तो सोचा था, मैं यहां आऊंगा और आज आराम करूंगा फिर कल जलसा होगा, अगर वो एक-दो बजे तक भी चले तो कोई परेशानी नहीं होगी. पर मुझे यहां आकर पता चला कि आप लोगों ने जलसा आज ही रखा है तो ठीक है भाई. मगर अफसोस इस बात का है कि इतनी चीजें होती हैं कि हम वक्त को नहीं हरा सकते, क्योंकि वक्त अपने हिसाब से चीजें करता है.
'मैं बयां नहीं कर सकता स्थिति'
उन्होंने कहा कि आपने अपने विचार रखे, मैं खुद मुजरिम हूं. मैं जब 1996 में यहां आया तो मेरी लड़ाई नेशनल कॉन्फ्रेंस की लड़ाई नहीं थी. वो लड़ाई सारी जमातों की थी, क्योंकि वो हम पर ऐसी आफत आई थी कि मैं बयां नहीं कर सकता. चार बजे आप दुकानें बंद कर देते थे. दुल्हा सुबह जाता था और दोपहर एक बजे तक घर ले आता था. ये भी नहीं बता होता था कि जिंदा आएगा या मुर्दा घर आएगा. मैंने खुद देखा है. एक दूल्हे को इन दरिंदों ने कत्ल कर दिया. मैं जब वहां पहुंचा तो मुझे वो मंजर देखकर रोना आ गया था. ये लोग हम जीने भी नहीं देते हैं और फिर इस्लाम-इस्लाम की बातें करते हैं. कहा लिखा है इस्लाम में कि बेगुनाह को मार दो.
मैं उन 6 सालों में खून के आंसू रोया हूं: फारूक अब्दुल्ला
उन्होंने यह भी कहा कि वो समझते थे कि हिंदुओं को कश्मीर से निकालो तो कश्मीर उनका हो जाएगा. उनको जमीन की चाहत थी, उनको इंसानों की चाहत नहीं थी. मस्जिद से लोग निकल रहे हैं उनको गोली मार दी. मैं उन 6 सालों में खून के आंसू रोया हूं. मैं कहता था ये कब बदलेगा. बेरोजगारी आसमान पर थी. हमारे डॉक्टर-इंजीनियर, पढ़े-लिखे बच्चे बेरोजगार थे. इन लोगों ने हमारे साथ क्या नहीं किया. कोई नहीं निकाला उस वक्त हम निकले. हम कितनी मुश्किलों से गुजरे हैं, ये बात हमारे आज के बच्चों को पता नहीं है. हमें यकीन नहीं था कि हम जिंदा रहेंगे या नहीं... लेकिन हम पीछे नहीं हटे. लोगों हमें पाकिस्तानी, खालिस्तानी और अमेरिका का एजेंट भी कहते थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



