
'मैं यहीं बैठूंगी, खड़े रहो, बोलते रहो...', ट्रेन में दूसरे की सीट घेरकर लड़ती रही महिला, VIDEO
AajTak
हाल में ट्विटर पर एक ट्रेन के भीतर का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक महिला किसी दूसरे की रिजर्व्ड सीट पर बैठकर बराबर बहस कर रही है. वीडियो में दिखता है- जिसकी सीट है वह शख्स बार - बार महिला से उठने को कहता है लेकिन महिला साफ मना कर देती है.
ट्रेन में बिना टिकट टैवल करने वालों से जुड़ी कई खबरें अक्सर सामने आती हैं. ऐसे लोगों की टीटीई या अन्य यात्रियों से झड़प के भी कई वीडियो वायरल होते हैं.ताजा वीडियो भी कुछ ऐसा ही है. इसमें तो एक महिला किसी दूसरे की रिजर्व्ड सीट पर बैठकर बराबर बहस भी कर रही है. वीडियो में दिखता है- जिसकी सीट है वह शख्स बार - बार महिला से उठने को कहता है.
'नहीं हटूंगी, पहले टीटी को आने दो'
आगे महिला मानती भी है कि सीट उसकी नहीं है, लेकिन वह हटने को तैयार नहीं होती. वह कहती है- 'नहीं हटूंगी, पहले टीटी को आने दो. इसपर शख्स कहता है- मेरी सीट है, आप बैठी हैं तो आप खड़ी होकर टीटीई का इंतजार कीजिए मैं क्यों करूं?'
कोच में हर कोई महिला से शख्स की रिजर्व्ड सीट से हटने को कह रहा है, लेकिन वह नहीं सुनती है और जवाब देती है- 'मैं सुनने वाली नहीं हूं, मैं बैठी हूं... यहीं बैठूंगी, खड़े रहो, बोलते रहो, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. जाओ कर दो कंप्लेन.'
'आप औरतों को बदनाम कर रही हैं'
वहीं एक दूसरी महिला कहती है- आप हटती क्यों नहीं, ऐसी हरकत करके आप औरतों को बदनाम कर रही हैं. तो वह जवाब देती है- आप तीन मंजिल की सीट पर बैठी हैं इसलिए नहीं समझ रहीं, इंसान नौकरी करके आता है तो ऐसे बैठता है. आगे वह रेलवे में नौकरी होने का भी दावा करती दिखती है. इसपर लोग जवाब देते हैं कि जो भी हो आप किसी और कि रिजर्व सीट पर तो नहीं बैठ सकती न. लेकिन महिला आखिर तक नहीं हिलती है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











