'मैं यहां दो मिनट लेट आया क्योंकि...', पीएम मोदी ने सुनाई दो भाइयों की दिल छू लेने वाली कहानी
AajTak
गुजरात के नेत्रंग में रविवार (27 नवंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया. यहां वह निश्चित समय से कुछ मिनट लेट पहुंचे. मंच पर अपने संबोधन में उन्होंने लेट आने का कारण बताया. जिसे जानकर हर कोई ताली बजाने लगा.
गुजरात विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन का समय बचा है. इसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हैं. रैली और जनसभाओं का दौर जारी है. इस क्रम में रविवार (27 नवंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेत्रंग में एक जनसभा को संबोधित किया. यहां वह निश्चित समय से कुछ मिनट लेट पहुंचे. मंच पर अपने संबोधन में उन्होंने लेट आने का कारण बताया. जिसे जानकर हर कोई ताली बजाने लगा.
दरअसल, रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं यहां दो मिनट लेट हो गया, क्योंकि मैं दो आदिवासी भाइयों अवि और जय से मिलना चाहता था. अवि नौवीं कक्षा का छात्र है जबकि जय छठी कक्षा में है. उनके माता-पिता की 6 साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी. तब एक की उम्र 8 साल और दूसरे की उम्र 2 साल थी. दोनों अपने दम पर जी रहे थे.
નેત્રંગ ખાતે માનનીય પ્રધાનમંત્રી શ્રી @narendramodi એ અવિ અને જય સાથે મુલાકાત કરી. જાણો પ્રધાનમંત્રીશ્રીએ આ બે ભાઈઓ સાથે શું વાત કરી...#ભરોસો_તો_ભાજપનો pic.twitter.com/D5xMrI7SOA
पीएम ने कहा कि उनकी कहानी वीडियो के जरिए मेरे संज्ञान में आई और मैंने सीआर पाटिल को कुछ करने के लिए बुलाया. मैं दिल्ली में बैठा था, लेकिन उनके लिए व्यवस्था करने में कामयाब रहा. उनके पास अपना घर, पंखा, कंप्यूटर, टीवी, तमाम सुविधाएं हैं. एक ने आज कहा कि वह कलेक्टर बनना चाहता है और दूसरा इंजीनियर बनना चाहता है.
अबकी बार बीजेपी की पहले से ज्यादा सीटें आएंगी- पीएम
गुजरात चुनाव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव दुनिया के अमीर देशों की तुलना में गुजरात को किसी भी मामले में पीछे नहीं रखने के लिए है. आपके आशीर्वाद से मैं बड़ा हुआ, इस मिट्टी ने मुझे बड़ा किया है, आप मेरे शिक्षक हैं. अबकी बार बीजेपी की पहले से भी ज्यादा सीटें आएंगी. हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भाग्यशाली हैं कि आप आज इतनी बड़ी संख्या में हमारे सभी उम्मीदवारों को जिताने के लिए मैदान में उतरे हैं.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










