
'मैं मुर्दाघर में काम करता था और वहां लाश खाता था...', नरभक्षी ने पॉडकास्ट में सुनाई कहानी
AajTak
फ्रांस में एक शख्स ने मुर्दाघर में काम करने के बाद मानव मांस खाना शुरू कर दिया. उसने एक पॉडकास्ट में अपना यह भयानक अनुभव बताया कि कैसे उसके अंदर मांस खाने की इच्छा जागी.
इन दिनों मानव मांस खाने वाले एक फ्रेंच शख्स की काफी चर्चा हो रही है. उसने एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान बताया कि कैसे उसके मन में इंसानों का मांस खाने की इच्छा हुई और पहली बार उसने किसका मांस चखा. उसने अपने डरा देने वाले इस अनुभव का वर्णन करते हुए बताया कि कैसे सिर्फ मानव मांस का स्वाद चखने की चाहत में उसने मुर्दाघर में नौकरी शुरू की.
डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, निको क्लॉक्स, जिसे 'पेरिस का पिशाच' कहा जाता है. उन्होंने एक पॉडकास्ट में डरावना खुलासा किया. उसने बताया कि प्रसिद्ध नरभक्षी इस्सेई सागावा के बारे में पढ़ने के बाद 12 साल की उम्र से ही उसे मानव मांस खाने की इच्छा होने लगी थी.
पहली बार कैसे आया इंसानी मांस खाने का ख्याल इस स्वघोषित नरभक्षी ने खुलासा किया है कि कैसे एक मुर्दाघर में काम करते हुए उसे मानव मांस खाने की इच्छा हुई और उसने बताया कि कब उसने पहली बार इस निषिद्ध मांस का स्वाद चखा था. 'पेरिस का पिशाच' कहलाने वाला सजायाफ्ता हत्यारा निको क्लॉक्स, अपने दादा की मृत्यु के बाद, जब वह मात्र 10 वर्ष का था, मुर्दे और मानव मांस के प्रति आसक्त हो गया था.
क्लॉक्स का दावा है कि 12 वर्ष की उम्र में ही उनमें मानव मांस खाने की प्रवृत्ति उत्पन्न हो गई थी. जब उन्होंने कुख्यात नरभक्षी इस्सेई सागावा के बारे में जाना था. उसने 1981 में पेरिस में एक डच महिला की हत्या कर दी थी और उसके शव के कुछ हिस्सों को खा गया था.
इंसानी मांस खाने के लिए मुर्दाघर में की नौकरी इस अजीबोगरीब मनोविकृति ने उसे एक मुर्दाघर में नौकरी की तलाश करने के लिए प्रेरित किया. क्योंकि उसे मुर्दाघर में नौकरी करते हुए इंसानी मांस चखने का मौका मिल सकता ता. वहां वह पहली बार मानव मांस का नमूना ले सका, जिससे वह हत्या, नरभक्षण, रक्त-पान और गुप्त प्रथाओं से जुड़े एक अंधेरे रास्ते पर चला गया.
खाने से ज्यादा इन वजहों ने इंसानी मांस की ओर क्या आकर्षित मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, एनीथिंग गोज विद जेम्स इंग्लिश पॉडकास्ट में उन्होंने स्वीकार किया कि लाशें उन्हें मुर्दाघर में काम करने के लिए आकर्षित करती थीं, जहां उन्होंने अपनी परेशान करने वाली लालसाओं को पूरा करना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि मुझे मांस खाने से भी ज्यादा, उसे काटने, दांतों से मांस फाड़ने की कल्पनाएं होने लगीं. यह एक मनोरोग की तरह था.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











