
'मैं बिना पार्टी की सांसद', कोर्ट में बोलीं स्वाति मालीवाल, बिभव कुमार की जमानत पर हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व पीए बिभव कुमार की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में जेल में बंद बिभव कुमार की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट 12 जुलाई को फैसला सुनाएगा.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व पीए विभव कुमार की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में जेल में बंद विभव कुमार की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट 12 जुलाई को फैसला सुनाएगा. दरअसल, बिभव कुमार ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी. इसमें उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को भी चुनौती दी है. 10 जुलाई बुधवार को याचिका पर सुनवाई हुई और कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुना. इसके बाद कोर्ट ने याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया और कहा कि वह अपना फैसला शुक्रवार 12 जुलाई को सुनाएगा.
सुनवाई के दौरान स्वाति मालीवाल के वकील ने कहा कि एफआईआर दर्ज होने के कुछ दिन बाद 2 क्लिप जारी की गई थीं. और कमरे में कोई और नहीं था. एक क्लिप में वह पुलिस अधिकारी से किसी तरह की बहस करती हुई दिखाई दे रही हैं. इस पर कोर्ट ने कहा कि आप कैसे कह सकते हैं कि इसमें (क्लिप) छेड़छाड़ की गई है? इसके जवाब में मालीवाल के वकील ने कहा कि क्योंकि क्लिप में कुछ संकेत हैं, जो दिखाते हैं कि उन्हें बदला गया है. एक दर्जन से अधिक पार्टी पदाधिकारी उनके समर्थन में सामने आए और शिकायतकर्ता को दोषी ठहराया. वकील ने स्वाति मालीवाल को भेजी जा रही धमकियों के बारे में दलीलें दीं. कोर्ट ने कहा कि अभी तक धमकियों का पता याचिकाकर्ता से नहीं लगाया जा सका है, हम समझते हैं कि इसकी जांच की जा रही है.
मेरे पूरे जीवन का काम छीन लिया: मालीवाल
स्वाति मालीवाल ने कोर्ट को संबोधित करते हुए कहा कि न केवल मेरे साथ क्रूरता से मारपीट की गई, बल्कि मेरे पूरे जीवन का काम छीन लिया गया. यह भयानक था. उसके बाद सीएम ने खुद पीए के लिए सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया. पार्टी नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने मुझे दूसरी पार्टी का एजेंट कहा. जब मैं डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष थी, तब हमने 170 हजार मामलों को संभाला था, मैंने इसी तरह का काम किया है.
'मैं बिना पार्टी की सांसद हूं'
उन्होंने कहा कि मुझे जिस तरह से पीड़ित के रूप में शर्मिंदा किया गया, कहा गया कि बटन नहीं खुले थे, लंगड़ा नहीं रही थी. सोशल मीडिया पर मुझे जिस तरह से ट्रोल किया गया. मुझे ऐसी बातें कही गईं, जिनके बारे में मुझे यकीन भी नहीं था कि मेरी पार्टी के लोग ऐसा कहेंगे. मेरा और मेरे परिवार का पक्ष खतरे में है. हम सभी ने हमेशा उन्हें (बिभव) रिपोर्ट किया है. पार्टी में हर कोई उन्हें रिपोर्ट करता है. मैं अब कोई नहीं हूं, मैं बिना पार्टी की सांसद हूं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










