
'मैं पिछले जन्म में पायलट था, मुझे मौत याद है, अपनी कब्र पर भी गया हूं'
AajTak
लंदन के एक शख्स ने अपने पूर्वजन्म को लेकर कई दावा किए हैं. उसने कहा है कि वो पिछले जन्म में एक पायलट था. पहले विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस में उसका प्लेन दुश्मनों के निशाने पर आ गया था. एयरक्राफ्ट गिरा दिया गया था. जिसमें उसकी मौत हो गई थी.
61 साल के एक शख्स ने दावा किया है कि उसे अपना पूर्व जन्म याद है. उसका कहना है कि पहले विश्व युद्ध में वो पायलट था और मौत के बाद उसे ब्रिटेन के लैंददनो में दफनाया गया था. उसने दावा किया कि वह अपनी कब्र को देखने भी जा चुका है.
शख्स का नाम स्टीव मुलिगन है. और वो लंदन के मैनचेस्टर का रहने वाला है. स्टीव ने कहा कि हाल ही में हुए हिप्नोसिस सेशन के दौरान उसे पुरानी बातें याद आने लगी. स्टीव का कहना है कि वो पहले एक फ्लाइट लेफ्टिनेंट था. और साल 1917 में पहले विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस के ऊपर उड़ान भरने के दौरान उसे मार गिराया गया था.
लेकिन स्टीव का दावा है कि साल 1961 तक का उसका दोबारा जन्म नहीं हुआ था. उसे साल 1903 में हुई घटनाएं भी याद है. उसका कहना है कि तब उसका नाम Sydney Sutcliffe था. उसके पिता का नाम Abraham "Arthur" Sutcliffe था. आर्थर लैंददनो के पवेलियन थिएटर में एंटरटेनर का काम करते थे.
नॉर्थ वेल्स से बातचीत में स्टीव कहते हैं कि बचपन से ही लैंददनो के प्रति मुझे लगाव था. यहां तक कि बचपन के दिनों में जब मैं यहां आया करता था तब मुझे सारे रास्ते पता होते थे. ये देखकर मेरी मां हैरान रह जाती थी. यहां घूमते हुए मुझे लगता था कि इस जगह से मेरा कोई नाता है.
स्टीव ने दावा किया कि उसे किसी ने Hypnosis सेशन कराने का सुझाव दिया. इसके बाद वो पिछले साल पॉल गोडार्ड से मिला. ऑनलाइन सेशन के जरिए उन्होंने स्टीव को पूर्व जन्म के बारे में याद करने में मदद की. स्टीव का दावा है कि एयरक्राफ्ट क्रैश होने के पहले के वाकये उसे याद हैं.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












