
'मैं तो मजनूं हूं...', पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ ने अदालत में क्यों कही ये बात
AajTak
Pakistan के आर्थिक और राजनीतिक हालात दोनों ही बदतर होते जा रहे हैं. नई सरकार के गठन के बाद भी वहां की आवाम को राहत नहीं है. देश के प्रधानमंत्री मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अदालत में पेश हो रहे हैं तो दूसरी ओर आर्थिक हालात भी श्रीलंका जैसे ही बिगड़ रहे हैं.
पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में अदालत में पेश हुए और कहा कि उन्होंने पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री रहते हुए सैलरी तक नहीं ली. उन्होंने कहा कि ऐसा उन्होंने इसलिए किया क्योंकि वो मजनूं (मूर्ख) थे. शहबाज शरीफ और उनके दोनों बेटों के खिलाफ इस समय मनी लॉन्ड्रिंग का मुकदमा चल रहा है. जिसमें से एक बेटा हमजा इस समय पंजाब प्रांत का चीफ मिनिस्टर है और वो भी आज शहबाज शरीफ के साथ ही अदालत में पेश हुआ था. वहीं दूसरा बेटा सुलेमान इसी मामले में फरार है और इस समय विदेश में कहीं छिपा है.
बता दें कि पाकिस्तान की केंद्रीय जांच एजेंसी ने कथित तौर पर शहबाज के परिवार से जुड़ीं 28 बेनामी संपत्तियों को पकड़ा है जिनके जरिए साल 2008 से 2018 के बीच 75 मिलियन अमेरिकी डॉलर काले धन को सफेद किया गया है. जांच एजेंसी ने 17 हजार बार हुए लेनेदेन की जांच की है. यह काला धन 'छिपे हुए खातों' में रखा गया था और इसे शहबाज शरीफ को ट्रांसफर किया गया. ये सारे आरोप जांच एजेंसी की तरफ से लगाए गए हैं.
हालांकि अदालत के सामने पेश हुए शहबाज शरीफ ने सभी आरोपों को नकार दिया है. उन्होंने कहा 12 साल के कार्यकाल में उन्होंने सरकार से एक भी पैसा नहीं लिया है. शहबाज ने कहा कि ईश्वर ने उनको देश का प्रधानमंत्री बनाया है. मैं तो एक मजनूं हूं क्योंकि मैंने एक भी कानूनी तौर पर वैध पैसा भी नहीं लिया, चाहे वह सैलरी हो या दूसरे लाभ.
गौरतलब है कुछ दिन पहले ही इमरान खान की जगह शहबाज शरीफ को पाकिस्तान को नया प्रधानमंत्री बनाया गया है. कई दिनों तक चले घटनाक्रम के बाद इमरान खान को इस्तीफा देना पड़ा था. लेकिन नई सरकार के गठन के बाद से भी पाकिस्तान की हालात में सुधार नहीं हो रहा है. एक ओर जहां इमरान खान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है और दो दिन पहले ही इस्लामाबाद में हिंसा आगजनी हुई है तो दूसरी ओर पाकिस्तान की आर्थिक हालत श्रीलंका की तरह खराब होते जा रहे हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









