
'मैं तेरी बाहों के...' IPS ने शेयर किया ऐसा VIDEO, लोग बोले- पूरा सुनवाईए...
AajTak
वायरल वीडियो पर एक रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर ने अपने ही अंदाज में रिएक्ट किया है. यूजर्स ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ना कुछ दिलचस्प चीजें वायरल होती रहती हैं. इस कड़ी में छोटे बच्चों का एक ग्रुप बॉलीवुड फिल्म धड़कन (Dhadkan Movie) का एक गाना गाकर सुर्खियां बटोर रहा है. उनके वीडियो पर अब एक रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर ने अपने ही अंदाज में रिएक्ट किया है.
बता दें कि रिटायर्ड IPS ऑफिसर का नाम आरके विज है. वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. विज छत्तीसगढ़ के विशेष पुलिस महानिदेशक रहे हैं. हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो को रिट्वीट किया और धड़कन फिल्म के गाने की एक लाइन लिखी- 'मैं तेरी बाहों के झूले में पली बाबुल...'
आरके विज ने बच्चों की सिंगिंग की तारीफ करते हुए कहा- 'ब्यूटीफुल लाइंस, भावपूर्ण ढंग से गाया गया.' कई यूजर्स ने भी बच्चों की गायकी की तारीफ की है.
मैं तेरी बाहों के झूले में पली बाबुल... 🧡🧚♀️ Beautiful lines, soulfully sung. https://t.co/EIjyDlBoCm
क्या है वीडियो में?
दरअसल, रिटायर्ड IPS ऑफिसर द्वारा शेयर की गई क्लिप में एक बच्चा धड़कन फिल्म का 'दूल्हे का सेहरा..' गाना गाते हुए नजर आ रहा है. बाकी के दो बच्चे और एक बच्ची गाने में उसका साथ देते हुए दिखाई दे रहे हैं. एक बच्चे के हाथ में गिटार है. उनकी गायकी ने सोशल मीडिया यूजर्स को काफी प्रभावित किया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











