
'मैं ट्रंप को हरा देता लेकिन...', बाइडेन ने बताया राष्ट्रपति पद की दौड़ से क्यों हो गए थे बाहर
AajTak
जो बाइडेन ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रपति बनना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान था. लेकिन वह ऐसा व्यक्ति नहीं बनना चाहते थे जिसने ऐसी पार्टी को चुनाव हारा दिया जो एकजुट नहीं थी. इसीलिए उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से बाहर रहने का फैसला किया.
अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को कहा कि वह पिछले साल 5 नवंबर को हुए आम चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप को हरा देते, लेकिन उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की एकता की खातिर बीच में ही दौड़ से हटने का फैसला किया. व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान बाइडेन से सवाल पूछा गया, 'राष्ट्रपति महोदय, क्या आपको दोबारा चुनाव न लड़ने के अपने फैसले पर पछतावा है? क्या आपको लगता है कि इससे आपके पूर्ववर्ती के लिए आपका उत्तराधिकारी बनना आसान हो गया?'
इसके जवाब में जो बाइडेन ने कहा, 'मुझे ऐसा नहीं लगता. मुझे लगता है कि मैंने ट्रंप को हरा दिया होता. मैं ट्रंप को हरा सकता था. मुझे यह भी लगता है कि कमला (हैरिस) ट्रंप को हरा सकती थीं. लेकिन यह (राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होना) इसके बारे में नहीं था- जब पार्टी इस बात को लेकर चिंतित थी कि मैं आगे बढ़ पाऊंगा या नहीं तो मुझे लगा कि पार्टी को एकजुट करना महत्वपूर्ण है. भले ही मुझे लगा कि मैं फिर से जीत सकता हूं, मैंने सोचा कि दल एकजुट करना बेहतर होगा.'
यह भी पढ़ें: बाइडेन कर रहे ट्रंप का अपमान? नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण पर आखिर क्यों आधा झुका रहेगा अमेरिकी झंडा
जो बाइडेन ने कहा, 'संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रपति बनना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान था. लेकिन मैं ऐसा व्यक्ति नहीं बनना चाहता था जिसने ऐसी पार्टी को चुनाव हारा दिया जो एकजुट नहीं थी. इसीलिए मैंने राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से बाहर रहने का फैसला किया. मुझे कमला हैरिस पर विश्वास भी था कि वह जीत सकती हैं.' बता दें कि 82 वर्षीय बाइडेन ने जून, 2024 में अटलांटा प्रेसिडेंशियल डिबेट के दौरान अपने खराब प्रदर्शन के बाद डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने का फैसला किया था.
यह भी पढ़ें: 'उनके विजन के बिना US-इंडिया में इतना सहयोग संभव नहीं था...' मनमोहन सिंह को बाइडेन ने ऐसे दी श्रद्धांजलि
अपनी ही पार्टी के नेताओं की ओर से काफी आलोचना झेलने के बाद, जो बाइडेन ने बीच में ही राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने का फैसला किया और डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में अपनी साथी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का समर्थन किया था. कमला हैरिस को डोनाल्ड ट्रंप के हाथों राष्ट्रपति चुनाव में हार का सामना करना पड़ा. आम चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को क्लीन स्वीप मिली, जिसने न केवल ट्रंप को दोबारा व्हाइट हाउस पहुंचाया, बल्कि उनकी पार्टी को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में अपना बहुमत बनाए रखा बल्कि सीनेट में भी बहुमत हासिल कर लिया.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









