
'मैं किसकी टीम में हूं...', जब लोकसभा में ओवैसी ने अमित शाह से किया सवाल
AajTak
संसद में AAP पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि देश में एक असेंबली ऐसी है जिसका सत्र अवसान नहीं होता है. शाह ने कहा कि दिल्ली केंद्र शासित प्रदेश ऐसा प्रदेश है जिसकी असेंबली हमेशा चालू ही रहती है. आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कैबिनेट के अधिकारों की बात करने वाली पार्टी ने 2020 में सिर्फ एक ही सत्र बुलाया.
दिल्ली सेवा बिल लोकसभा से पारित हो गया है. इस बिल पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा. अमित शाह ने विपक्षी गठबंधन के दलों से सवाल करते हुए पूछा कि क्या आपने कोई ऐसी पार्टी देखी है जो अपने राज्य में विधानसभा का सत्र ही नहीं बुलाया हो. शाह ने कहा कि देश में एक असेंबली ऐसी है जिसका सत्र अवसान नहीं होता है. शाह ने कहा कि दिल्ली केंद्र शासित प्रदेश ऐसा प्रदेश है जिसकी असेंबली हमेशा चालू ही रहती है.
शाह ने विपक्षी दलों को चेताते हुए कहा कि आप भी जानिए कि आप किस दल का समर्थन कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कैबिनेट के अधिकारों की बात करने वाली पार्टी ने 2020 में सिर्फ एक ही सत्र बुलाया. वो भी बजट सत्र. जिसमें 2 दिन में सिर्फ 5 बैठकें हुईं. इसके बाद 2021 में भी सिर्फ एक ही सत्र बुलाया गया. वो भी बजट सत्र था. जिसमें 3 दिन में 4 बैठकें की गईं.
'हर साल एक ही सत्र बुलाती है AAP'
शाह ने आगे का भी आंकड़ा गिनाया. शाह ने कहा, इसके बाद 2022 में भी इस पार्टी की सरकार ने एक ही सत्र बुलाया. बजट सत्र, क्योंकि बजट पास कराना जरूरी था. शाह ने हमला बोलते हुए कहा कि ये आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ही है जिसने 2023 में भी सिर्फ एक ही सत्र बुलाया. वो भी बजट सत्र था. इसके अलावा विधानसभा ही नहीं बुलाई गई. शाह ने पूछा कि ये अधिकारों की बात करने वाले दल किस अधिकार की बात करते हैं.
'ओवैसी जी आप अपनी टीम बनाएं'
इसी दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने पीछे से कुछ कहा. इसके जवाब में शाह ने कहा कि ओवैसी जी आप मुगालते में है. फिर AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि एक बात बोल दीजिए मैं किसकी टीम का हिस्सा हूं. तब शाह ने कहा, ऐसा है ओवैसी जी मैं तो चाहता हूं आप अपनी स्वंय टीम बनाऊं, आपके मुद्दे सबसे अलग हैं. तभी संसद में जोर से हंसी ठहाके होने लगे.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







