
'मैं करूंगा हस्तक्षेप...', पाकिस्तान-अफगान संघर्ष पर बोले ट्रंप, शहबाज शरीफ और मुनीर की भी की तारीफ
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी संघर्ष में हस्तक्षेप करने की बात कही है. उन्होंने पाकिस्तान के साथ अपने मजबूत संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि पाकिस्तान इस समय शानदार काम कर रहा है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीज जारी संघर्ष में हस्तक्षेप करने की बात कही है. उन्होंने पाकिस्तान के साथ अपने मजबूत संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि पाकिस्तान इस वक्त शानदार काम कर रहा है. ट्रंप ने इस्लामाबाद के नेताओं की प्रशंसा की और कहा कि वे इस मामले में सक्रिय भूमिका निभाएंगे.
डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन में मीडिया से बात पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच जारी संघर्ष में हस्तक्षेप करने के सवाल पर कहा, 'मैं हस्तक्षेप करूंगा. लेकिन पाकिस्तान के साथ मेरे संबंध बहुत अच्छे हैं. उनके पास एक अच्छा प्रधानमंत्री, एक महान जनरल और एक अच्छे नेता हैं. ये दोनों ऐसे लोग हैं, जिनका मैं बहुत सम्मान करता हूं. पाकिस्तान बहुत अच्छा काम कर रहा है.'
वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या इस्लामाबाद ने अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ने के बाद उनसे हस्तक्षेप की मांग की है तो उन्होंने अपने मैत्रीपूर्ण संबंधों का हवाला दिया.
दरअसल, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष उस वक्त चरम पर पहुंच गया, जब पाकिस्तान ने काबुल पर हवाई हमले किए. पाकिस्तान का दावा है कि ये हमले पूर्वी अफगानिस्तान से संचालित हो रहे पाकिस्तानी तालिबान और इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों को निशाना बनाकर किए गए थे.
इससे पहले अक्टूबर में हुई झड़पों में दर्जनों सैनिक मारे गए थे, जिसे तुर्की, कतर और सऊदी अरब ने मिलकर शांत कराया था. फिलहाल पाकिस्तान हाई अलर्ट पर है और इस सैन्य कार्रवाई ने पड़ोसी देशों के बीच तनाव को खतरनाक स्तर पर पहुंचा दिया है.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








