
'मैं ऐप ही डिलीट कर रहा...' Zomato ने कहा गर्मी है, दोपहर में ऑर्डर मत करो, भड़क गए लोग
AajTak
फूड डिलवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो की तरफ से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया गया है. जिसे देखने के बाद लोग खूब नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. जोमैटो ने लोगों से आग्रह किया है कि दोपहर के वक्त खाना ऑर्डर न करें.
देश में भीषण गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल है. कई जगहों से ऐसी भी खबर आई कि गर्मी की वजह से लोगों की मौत हो गई. इतनी गर्मी में भी फूड डिलीवरी बॉय काम कर रहे हैं. वहीं लोग भी खूब ऑनलाइन फूड ऑर्डर कर रहे हैं. इस बीच फूड डिलवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया गया है. जिसे देखने के बाद लोग खूब नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.
इस पोस्ट में जोमैटो ने लोगों से आग्रह किया है कि दोपहर के वक्त ऑर्डर न करें. अपने पोस्ट में जोमैटो ने लिखा, 'जब तक बहुत जरूरी न हो, कृपया दोपहर के वक्त ऑर्डर करने से बचें.' जोमैटो का ये पोस्ट सोशल मीडिया यूजर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया. वो इसे लेकर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इस पोस्ट को अभी तक 9.60 लाख व्यूज मिले हैं. जबकि 972 लोगों ने कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है.
सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अब क्या दोपहर का खाना भी रात में खाएं. वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि जब ऑर्डर करने से ही मना कर रहे हैं, फिर तो ये ऐप बेकार है, डिलीट कर रहे हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











