
'मैं एपस्टीन से कभी नहीं मिली', हिलेरी क्लिंटन का दावा, कहा- ट्रंप की गवाही जरूरी
AajTak
पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने अमेरिकी हाउस ओवरसाइट कमेटी के सामने कहा कि उन्होंने कभी जेफरी एपस्टीन से मुलाकात नहीं की और उसके अपराधों के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने बताया कि उनके पास एपस्टीन या उसके सहयोगी घिस्लेन मैक्सवेल से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है और उन्होंने कभी एपस्टीन के प्लेन, द्वीप, घर या दफ्तर का दौरा नहीं किया.
पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने गुरुवार को अमेरिकी हाउस के सांसदों को बताया कि उन्होंने कभी जेफरी एपस्टीन से मुलाकात नहीं की और उसके अपराधों के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. हिलेरी ने यह बयान उस सुनवाई के दौरान दिया, जो रिपब्लिकन नेतृत्व वाली हाउस कमेटी की ओर से सेक्स-ट्रैफिकिंग स्कैंडल और एपस्टीन के प्रभावशाली सहयोगियों की जांच कर रही है.
'मेरे पास एपस्टीन से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है'
हिलेरी क्लिंटन अमेरिकी हाउस ओवरसाइट कमेटी के सामने उस समय पेश हुईं, जब एपस्टीन से जुड़े रिकॉर्ड और उसके नेटवर्क के प्रमुख लोगों की गवाही को लेकर महीनों से राजनीतिक बहस चल रही थी. उनके पति, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, अलग से गवाही देंगे. चैपक्वा, न्यूयॉर्क में अपने बयान में हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि उन्होंने पहले ही बताया था कि उनके पास एपस्टीन या उसके सहयोगी घिस्लेन मैक्सवेल के बारे में कोई जानकारी नहीं है.
उन्होंने कहा, 'कमेटी ने मुझे समन इसलिए भेजा क्योंकि उन्हें लग रहा था कि मेरे पास जेफरी एपस्टीन और घिस्लेन मैक्सवेल की आपराधिक गतिविधियों की जांच से जुड़ी जानकारी है. मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि मेरे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है.'
'मैंने कभी एपस्टीन से मुलाकात नहीं की'
उन्होंने कहा, 'मुझे याद नहीं कि मैंने कभी एपस्टीन से मुलाकात की हो. मैंने उसके प्लेन में कभी यात्रा नहीं की और न ही उसके द्वीप, घर या दफ्तर का दौरा किया. इसके अलावा मेरे पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है.' उन्होंने कमेटी के रिपब्लिकन बहुमत पर हमला करते हुए कहा कि इस जांच का इस्तेमाल इसीलिए किया जा रहा है ताकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एपस्टीन से संबंधों पर ध्यान न जाए.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









