
'मैं उसी पल में फंसा हुआ हूं...', प्लेन क्रैश में इकलौते बचे रमेश किस गंभीर बीमारी से जूझ रहे
AajTak
एयर इंडिया हादसे में सिर्फ विश्वास कुमार रमेश बचे थे, लेकिन जिंदगी की जंग जीतने के बाद असली लड़ाई अब शुरू हुई है. वह इस समय PTSD और सर्वाइवर गिल्ट से लड़ रहे हैं. उनकी कहानी बताती है कि किसी हादसे से बचना अंत नहीं, बल्कि जीने की नई जंग की शुरुआत होती है.
विश्वास कुमार रमेश खुद को 'सबसे भाग्यशाली इंसान' कहते हैं, लेकिन उनके इन शब्दों के पीछे गहरा दर्द छिपा है. 12 जून को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया प्लेन हादसे में 241 लोगों की जान चली गई थी और रमेश अकेले जिंदा बचे थे. उसी फ्लाइट में उनके छोटे भाई अजय भी थे, जो उनसे महज कुछ ही सीट दूर बैठे थे. रमेश जलते हुए मलबे से किसी तरह बचकर बाहर निकले, लेकिन उस दिन की यादें अब भी उनका पीछा नहीं छोड़ती हैं. वे कहते हैं, 'मुझे अब भी लगता है कि मैं उसी पल में फंसा हुआ हूं. रातों को नींद नहीं आती. सबसे ज्यादा यही सवाल सताता है जब मेरा भाई नहीं बचा, तो मैं क्यों बच गया?' हादसे ने ना केवल उनकी फिजिकल कंडीशन बल्कि मानसिक स्थिति को भी हिलाकर रख दिया है.
48 साल के रमेश अब इंग्लैंड के लीसेस्टर में रहते हैं, लेकिन कहते हैं कि उनका जीवन पूरी तरह बदल गया है. रमेश ने बताया, 'मैं ज्यादातर समय अपने कमरे में अकेला बैठा रहता हूं. न अपनी पत्नी से बात करता हूं, न बेटे से. दिमाग से वो रात निकलती ही नहीं है.'
रमेश की मानें तो उनके शरीर में अब भी दर्द रहता है, जिसका कारण उनके पैरों, कंधों और पीठ पर लगी चोट हैं, लेकिन सबसे बड़ा दर्द उनके अंदर है. रमेश कहते हैं, 'मेरा भाई मेरा सहारा था. उसने हमेशा मेरा साथ दिया. अब मैं बिल्कुल अकेला हूं.' डॉक्टरों ने उन्हें पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) बताया है, लेकिन घर लौटने के बाद से उन्हें ठीक से इलाज नहीं मिला. अब सवाल ये है कि आखिर पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर होता क्या है? इसके लक्षण क्या हैं और ये कब जानलेवा हो जाता है?
PTSD क्या होता है?
PTSD यानी 'आघात के बाद का मानसिक तनाव.' मतलब जब कोई इंसान किसी बहुत डरावने या दर्दनाक हादसे से गुजरता है, तो उस घटना का असर उसके मन और सोच पर लंबे समय तक बना रहता है. ऐसे में दिमाग बार-बार वही घटना याद करता है, जैसे वह आज भी हो रही हो. यही PTSD है. विश्वास कुमार रमेश को भी 12 जून को हुआ प्लेन क्रैश हादसा हर वक्त सता रहा है. क्या होते हैं PTSD के लक्षण? जब कोई इंसान किसी डरावनी या दर्दनाक घटना से गुजरता है, तो उसका असर लंबे समय तक रह सकता है. ऐसे लोग अक्सर
एक्सपर्ट्स की मानें तो ऐसे लगभग 8 से 15% लोग जो किसी बड़े सदमे से गुजरते हैं, उन्हें PTSD हो सकता है, जिसके लिए प्रोफेशनल मदद जरूरी होती है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







