
'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था...', कौन है कमल सिंह, जिसने फारूक अब्दुल्ला के सिर पर तानी बंदूक
AajTak
फारूक अब्दुल्ला पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. हमलावर का नाम कमल सिंह है जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का रहने वाला है.
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला के ऊपर बुधवार देर रात जानलेवा हमला हुआ. ये हमला एक शादी समारोह में हुआ, जिसमें फारूक अब्दुल्ला के साथ-साथ डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी मौजूद थे. इसी दौरान हमलावर ने फायरिंग कर दी. इस हमले में फारूक अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए. हमलावर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
पुलिस ने बताया कि जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित रॉयल पार्क में एक शादी समारोह के दौरान ये हमला हुआ. पुलिस और NSG के कमांडो उनकी सुरक्षा में तैनात थे, जो तुरंत हरकत में आए और हमले को नाकाम कर दिया. आरोपी को हिरासत में लिया गया है और जिस बंदूक से उसने गोली चलाई थी, उसे जब्त कर लिया गया है.
फायरिंग के दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर को कुछ लोग घेरकर मारते-पीटते भी नजर आ रहे हैं.
कौन है हमलावर और उसने क्या कहा?
फारूक अब्दुल्ला पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. हमलावर का नाम कमल सिंह जामवाल है जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का रहने वाला है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कमल सिंह का जन्म 1963 में हुआ था. जम्मू के ओल्ड सिटी इलाके में उसकी कई दुकानें हैं. वह इन दुकानों से मिलने वाले किराए के जरिए अपना जीवनयापन करता है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









