
'मैं उनसे मिल सकता हूं, गले लग सकता हूं लेकिन...', वरुण गांधी की कांग्रेस में एंट्री पर क्या बोले राहुल?
AajTak
राहुल गांधी से वरुण गांधी की कांग्रेस में एंट्री को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ''मैं उनसे मिल सकता हूं, गले लग सकता हूं लेकिन मेरी विचारधारा, उनकी विचारधारा से नहीं मिलती. राहुल गांधी ने कहा कि वो बीजेपी में हैं, यहां चलेंगे तो उन्हें दिक्कत हो जाएगी.
राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को पंजाब के होशियारपुर पहुंची. यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान जब राहुल गांधी से वरुण गांधी की कांग्रेस में एंट्री को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ''मैं उनसे मिल सकता हूं, गले लग सकता हूं लेकिन मेरी विचारधारा, उनकी विचारधारा से नहीं मिलती.''
राहुल गांधी ने कहा कि वो बीजेपी में हैं, यहां चलेंगे तो उन्हें दिक्कत हो जाएगी. लेकिन मेरी विचारधारा उनकी विचारधारा से नहीं मिलती. मेरी विचारधारा है कि मैं आरएसएस के दफ्तर में कभी नहीं जा सकता. चाहें आप मेरा गला काट दीजिए.
ये विचारधारा की लड़ाई- राहुल राहुल ने कहा, ''मेरा परिवार है, उसकी एक विचारधारा है. वरुण ने एक समय, शायद आज भी उस विचारधारा को अपनाया है. उस विचारधारा को अपना बनाया, मैं उस बात को स्वीकार नहीं कर सकता. राहुल ने कहा, मैं उनसे प्यार से मिल सकता हूं, गले लग सकता हूं, मगर उस विचारधारा को स्वीकार नहीं कर सकता हूं. ये मेरे लिए अस्वीकार है. मेरा पॉइंट विचारधारा की लड़ाई पर है.''
क्या कांग्रेस का हाथ थामने की तैयारी कर रहे हैं वरुण गांधी?
दरअसल, भाजपा सांसद वरुण गांधी इन दिनों अपनी पार्टियों की नीतियों की खुले तौर पर आलोचना कर रहे हैं. ऐसे में उनके बयानों से तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि क्या वह कांग्रेस में एंट्री करने के लिए अपना मार्ग प्रशस्त करने में लगे हुए हैं. भाजपा के साथ उनका मोहभंग गाहे-बगाहे नजर आ रहा है. पिछले 2 साल से अधिक समय से जिस तरह के उनके लेख प्रमुख पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं, या उन्होंने सोशल मीडिया पर जिस तरह से मुद्दों पर अपनी ही सरकार को घेरा है, उससे इन अटकलों को और बल मिला है.
मैं न नेहरू जी के खिलाफ, न ही कांग्रेस के- वरुण गांधी वरुण गांधी ने पिछले दिनों एक जनसभा में चौंकाने वाला संबोधन दिया था. उन्होंने कहा था, ना तो मैं नेहरू जी के खिलाफ हूं, ना ही कांग्रेस के खिलाफ हूं. हमारी राजनीति देश को आगे बढ़ाने के लिए होनी चाहिए ना कि गृह युद्ध पैदा करने के लिए. आज जो लोग केवल धर्म और जाति के नाम पर वोट मांग रहे हैं, हमें उनसे ये पूछना चाहिए कि रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा का क्या हाल है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










