
'मैं अपने ही भाई के साथ रिलेशनशिप में थी लेकिन...' महिला ने बताया कैसे सामने आया कड़वा सच
AajTak
महिला ने कहा कि उससे एक बहुत बड़ा सच छिपाया गया था. जब उसे पता चला कि वो जिस शख्स को डेट कर रही थी, वो असल में उसका भाई है. इसे जानकर वो हैरान रह गई.
इस महिला का कहना है कि इसने अपने ही भाई को डेट किया है. दोनों हाई स्कूल के दौरान रिलेशनशिप में थे. लेकिन इसमें उसकी बिलकुल गलती नहीं है. उसने कहा कि उससे एक बहुत बड़ा सच छिपाया गया था. जब उसे पता चला कि वो जिस शख्स को डेट कर रही थी, वो असल में उसका भाई है. तो वो हैरान रह गई. महिला से उसके असली पिता की पहचान छिपाई गई थी. 39 साल की विक्टोरिया हिल को हाल में ही पता चला है कि उनकी मां को एक फर्टिलीटी डॉक्टर बर्टन काल्डवेल ने गलती से गर्भधारण करा दिया था. हिल ने कथित तौर पर कहा कि उनकी मां की मंजूरी नहीं ली गई थी. ये मामला अमेरिका के कनेक्टिकट का है.
न्यूयॉर्क पोस्ट ने सीएनएन की रिपोर्ट के हवाले से बताया, जब हिल ने इस बारे में अपने करीबी दोस्तों को बताया, तब जाकर पूरी कहानी सामने आई. उन्हें पता चला कि उनका पूर्व बॉयफ्रेंड ही उनका सौतेला भाई है. इन करीबी दोस्तों में वो शख्स भी शामिल है, जिसे वो स्कूल में डेट कर चुकी थीं. हिल ने बताया कि उनकी मां का इलाज डॉक्टर बर्टन काल्डवेल ने किया था. तभी उनके पूर्व पार्टनर ने कहा कि उनकी मां का इलाज भी डॉक्टर बर्टन काल्डवेल ने ही किया था. जिसके बाद इन्होंने अपना डीएनए टेस्ट करवाया. हिल के पूर्व पार्टनर ने उन्हें मैसेज भेजा, 'तुम मेरी बहन हो.' काल्डवेल को अब कम से कम 22 बच्चों के जन्म लेने का जिम्मेदार माना जा रहा है, जिनकी मांओं का उसने इलाज के दौरान गर्भधारण करा दिया.
हिल ने कहा कि अब कोई भी उनका भाई या बहन निकल सकता है. इंडियाना यूनिवर्सिटी के लॉ प्रोफेसर और फर्टिलिटी फ्रॉड एक्सपर्ट जोडी मदीरा ने कहा, 'ये पहली बार था जब हमारे पास किसी को डेट करने, किसी ऐसे व्यक्ति के साथ इंटिमेट होने का मामला सामने आया, जो महिला का सौतेला भाई था.' जैनी पियरसन नाम की एक अन्य महिला डॉक्टर काल्डवेल को कोर्ट ले जाने की कोशिश कर रही हैं. उन्हें 2022 में पता चला कि उनके कई भाई बहन हैं. वो कहती हैं कि ये डॉक्टर अपनी वंशावली को लेकर बेहद अजीब सोच रखता है. पियरसन कहती हैं, 'उसने मुझसे पूछा कि उसके कितने पोते-पोती हैं.'

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











