
'मैंने स्वर्ग और नर्क दोनों देखे, 11 मिनट के लिए मर गई थी', महिला का दावा
AajTak
एक महिला ने दावा किया है कि उसने स्वर्ग और नर्क दोनों को देखा है. क्योंकि, एक बार वह 11 मिनट के लिए मर गई थी.
अमेरिकी राज्य अलबामा की शार्लेट होम्स ने दावा किया है कि एक बार वह 11 मिनट के लिए मृत हो चुकी थी. तब उसने 'स्वर्ग और नर्क' दोनों को देखा था. 11 मिनट तक मर चुकी महिला ने 'जो कुछ देखा' उसके बारे में डरावनी चेतावनी साझा की है.
शार्लेट ने 11 मिनट तक चिकित्सकीय रूप से मृत रहने के बाद 'स्वर्ग और नर्क' की अपनी असाधारण यात्रा की कहानी अपने कई इंटरव्यू में साझा की है. 68 वर्ष की उम्र में जब शार्लेट होम्स नियमित हृदय जांच के लिए गई तो कुछ देर के लिए वह मृत हो चुकी थी, ऐसा उसने दावा किया है.
हृदय जांच के दौरान कुछ देर के लिए हो गई थी मौत डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने बताया कि वह अपने हृदय रोग विशेषज्ञ के पास गई हुई थीं, तभी उनका रक्तचाप चिंताजनक स्तर तक बढ़ गया. डॉक्टरों ने उसे बताया कि जब तक उसके खतरनाक रूप से उच्च रक्तचाप को नियंत्रण में नहीं लाया जाता, तब तक उसे अस्पताल में भर्ती रहना होगा.
शर्लेट ने अपनी मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि उन्हें चेतावनी दी गई थी कि आपको एक और स्ट्रोक आ रहा है या आपको दिल का दौरा पड़ने वाला है. मिरर की रिपोर्ट के अनुसार , जब डॉक्टरों ने उनका रक्तचाप कम करने के लिए आईवी ड्रिप लगाना शुरू किया, तब उनके पति डैनी उनके साथ खड़े थे.
पति हो चुके थे निराश उन्होंने उस समय की घबराहट को याद करते हुए कहा कि मुझे आश्चर्य हो रहा है कि क्या मैं उसे घर भी ला पाऊंगा या नहीं. शार्लेट ने बताया कि कैसे वह ऊपर से जीवन-रक्षक प्रयासों को देखकर अपने शरीर से अलग महसूस कर रही थी.
मरने के बाद की जिंदगी देखने का किया दावा उन्होंने विस्तार से बताया मैं लाइफ सपोर्ट लगे अपने शरीर को देख सकती थी. चारों ओर नर्सें थीं. मैं सबसे सुंदर फूलों की खुशबू सूंघ सकती थी, जो मैंने कभी नहीं महसूस किया था और फिर मैंने संगीत सुना. जब मैंने अपनी आंखें खोलीं तो मुझे पता चला कि मैं कहां थी. मुझे पता था कि मैं स्वर्ग में थी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












