
'मैंने खुद को खो दिया...', जब एक भारतीय ने बताया अमेरिका की जिंदगी का सच
AajTak
इंसान की ज़िंदगी में कुछ सपने होते हैं, और उन्हें पूरा करने के लिए सारी जिंदगी जद्दोजहद करता है, लेकिन क्या कभी सोचा है जब वो सपने पूरे हो जाएं, तब क्या होता है? क्या वो सुकून, वो खुशी मिलती है जिसकी कल्पना की थी. कुछ ऐसा ही सवाल खड़ा कर रहा है अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय NRI का पोस्ट, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
इंसान की ज़िंदगी में कुछ सपने होते हैं, और उन्हें पूरा करने के लिए सारी जिंदगी जद्दोजहद करता है, लेकिन क्या कभी सोचा है जब वो सपने पूरे हो जाएं, तब क्या होता है? क्या वो सुकून, वो खुशी मिलती है जिसकी कल्पना की थी. कुछ ऐसा ही सवाल खड़ा कर रहा है अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय NRI का पोस्ट, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
जहां एक तरफ दुनियाभर के लोग अमेरिका में जॉब और बसने को 'ड्रीमलाइफ' मानते हैं, वहीं इस युवक ने अपनी पोस्ट में एक ऐसी सच्चाई बयां की है जो दिल छू जाती है. उसने लिखा कि सब कुछ तो हासिल कर लिया, लेकिन अब समझ नहीं आता कि मैं कहां आकर बस गया हूं. सब कुछ है, फिर भी अंदर से खाली हूं. लगता है जैसे धीरे-धीरे मेरी पहचान ही खो गई है.
'अमेरिका आकर मैंने खुद को खो दिया'
Reddit (r/nri) पर शख्स लिखता है कि मैं 32 साल का हूं और दो साल पहले अमेरिका शिफ्ट हुआ. अच्छी कमाई कर रहा हूं, लेकिन फिर भी जिंदगी में एक खालीपन है. ऐसा लगता है जैसे मैंने अपनी पहचान खो दी है.
उन्होंने बताया कि भारत से इतनी दूर होने के कारण वे छुट्टियों में भी जल्दी घर नहीं जा सकते. अमेरिका आने के बाद उनका एक लंबा रिश्ता भी टूट गया और अब वो डेटिंग में समय नहीं लगाना चाहते. इसके साथ ही, उनका सोशल सर्कल भी बहुत सीमित है, क्योंकि उनके कॉलेज के दोस्त वेस्ट कोस्ट में रहते हैं और वो कहीं और.
'सारी यादें भारत से जुड़ी हैं'

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











