
'मैंने ऑर्डर दे रखा है, मुझे कुछ हुआ तो ईरान धरती पर नहीं बचेगा...', ट्रंप का दो टूक ऐलान
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान पर आर्थिक दबाव बनाने वाले एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए. ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने मेरी हत्या की कोशिश की तो उन्हें नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा. कुछ भी नहीं बचेगा. मैंने अधिकारियों को निर्देश दे रखे हैं कि ऐसा होने की स्थिति में ईरान का नामोनिशान मिटा दिया जाएगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मंगलवार को व्हाइट हाउस में मुलाकात की. इस दौरान ट्रंप ने गाजा को लेकर अपने ब्लूप्रिंट को लेकर भी बात की. साथ ही ईरान को दो टूक चेतावनी भी दे डाली.
ट्रंप ने ईरान को खुली धमकी देते हुए कहा कि अगर तेहरान ने उनकी हत्या करने की कोशिश की तो वह अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान पर आर्थिक दबाव बनाने वाले एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए. ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने मेरी हत्या की कोशिश की तो उन्हें नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा. कुछ भी नहीं बचेगा. मैंने अधिकारियों को निर्देश दे रखे हैं कि ऐसा होने की स्थिति में ईरान का नामोनिशान मिटा दिया जाएगा.
बता दें कि अगर ट्रंप की हत्या कर दी जाती है तो ऐसी स्थिति में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस राष्ट्रपति बन जाएंगे. मालूम हो कि अमेरिकी सरकार ईरान की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के लिए संभावित खतरे पर नजर बनाए हुए है.
अमेरिकी राष्ट्रपति के गाजा को लेकर 5 प्वॉइन्ट ब्लूप्रिंट में ईरान भी है. ट्रंप ने ईरान की कमर तोड़ने के लिए एक एक्जीक्यूटिव ऑर्डर पर दस्तखत भी किए हैं जिसमें अमेरिकी सरकार को ईरान पर अधिकतम दबाव बनाने के लिए कहा गया है.
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात के बाद इजरायली पीएम नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल पहले कभी इतना ताकतवर नहीं रहा जबकि ईरान कभी इतना कमजोर नहीं रहा. मैंने राष्ट्रपति ट्रंप से हमारे इलाके में शांति लाने और हमारे भविष्य को बचाने पर चर्चा की. गाजा में इजरायल के तीन उद्देश्य हैं- पहला, हमास को पूरी तरह से तबाह करना है. दूसरा- हमारे सभी बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करना है और तीसरा गाजा दोबारा कभी इजरायल के लिए खतरा नहीं बन सके.

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









