
मेहुल चोकसी को मिलेगी जमानत? डोमिनिका हाईकोर्ट में आज सुनवाई
AajTak
डोमिनिका की हाईकोर्ट में आज मेहुल चोकसी की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है. मेहुल चोकसी की ओर से दावा किया गया है कि उसे जबरन एंटीगुआ से डोमिनिका लाया गया था, ऐसे में उसने कोई नियम नहीं तोड़ा है.
पंजाब नेशनल बैंक स्कैम मामले में आरोपी मेहुल चोकसी को लेकर आज बड़ा दिन है. डोमिनिका की हाईकोर्ट में आज मेहुल चोकसी की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है. मेहुल चोकसी की ओर से दावा किया गया है कि उसे जबरन एंटीगुआ से डोमिनिका लाया गया था, ऐसे में उसने कोई नियम नहीं तोड़ा है. इसलिए उसे जमानत दी जाए, लेकिन अब अदालत इसपर अपना क्या फैसला सुनाती है इसपर हर किसी की नज़र है. पीएनबी स्कैम में आरोपी मेहुल चोकसी को 23 मई को डोमिनिका की पुलिस ने पकड़ लिया था. उसपर अवैध रूप से डोमिनिका में घुसने का आरोप था. हालांकि, मेहुल चोकसी के वकीलों ने आरोप लगाया कि उसे अगवा किया गया है. भारत की ओर से भी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की कोशिश की गई थी, लेकिन वह अभी तक सफल नहीं हो पाई है. आपको बता दें कि मेहुल चोकसी मामले में अब भारत सरकार को वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे की ओर से मदद मिल रही है. वह इस मामले में भारत सरकार को मदद कर रहे हैं, वहीं अगर ज़रूरत पड़ती है तो डोमिनिका की अदालत में वह भारत का पक्ष भी रख सकते हैं.सुनवाई से पहले मेहुल चोकसी की दलील हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले मेहुल चोकसी ने एंटीगुआ की पुलिस को एक चिट्ठी लिखी है. जिसमें दावा किया है कि वह एक एंटीगुआ का नागरिक है, उसे जबरन धोखा देकर डोमिनिका लाया गया है. मेहुल चोकसी के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाली बारबरा के साथ वह मौजूद थे, तभी 8-10 लोग आए जिन्होंने खुद को पुलिसवाला बताया. वही, उसे जबरन उठा कर ले आए. गौरतलब है कि मेहुल चोकसी अभी डोमिनिका के अस्पताल में भर्ती है, वह बीते दिनों व्हील चेयर के सहारे ही सुनवाई में पेशी के लिए पहुंचा था. पीएनबी स्कैम में आरोपी मेहुल चोकसी 2018 से ही एंटीगुआ में है और वहां का नागरिक है.
ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









