
मेहुल चोकसी का बेटा-बेटी किस देश में हैं? अब कैसे जीते हैं जिंदगी, जानिए सब कुछ
AajTak
हीरा कारोबारी और भगोड़ा मेहुल चोकसी एक बार फिर सुर्खियों में है. वजह है उसकी गिरफ्तारी, जो 12 अप्रैल को बेल्जियम में हुई. यह कार्रवाई भारतीय एजेंसियों की प्रत्यर्पण अपील के बाद की गई. चोकसी फिलहाल जेल में बंद है और भारत सरकार ने उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.
हीरा कारोबारी और भगोड़ा मेहुल चोकसी एक बार फिर सुर्खियों में है. वजह है उसकी गिरफ्तारी, जो 12 अप्रैल को बेल्जियम में हुई. यह कार्रवाई भारतीय एजेंसियों की प्रत्यर्पण अपील के बाद की गई. चोकसी फिलहाल जेल में बंद है और भारत सरकार ने उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.
मेहुल चोकसी पर 13,850 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले का गंभीर आरोप है. पिछले महीने यह खुलासा हुआ था कि वह बेल्जियम में छिपा बैठा है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि वह अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ एंटवर्प में रह रहा था. प्रीति के पास बेल्जियम की नागरिकता है और मेहुल को एफ रेजिडेंसी कार्ड भी मिला हुआ था, जो उसने 15 नवंबर 2023 को हासिल किया था. आइये जानते हैं मेहुल चौकसी के बेटा क्या करता है, मेहुल चौकसी की तरह उस पर भी क्या स्कैम के आरोप लगे.
मेहुल चौकसी का बेटा क्या करता था मेहुल की पत्नी का नाम प्रीति चोकसी है और उनके दो बच्चे हैं-प्रियंका चोकसी और रोहन चोकसी.प्रियंका चोकसी की शादी आकाश मेहता से हुई है. वहीं रोहन चोकसी ने स्नग्दा टलेरा से विवाह किया है, जो टलेरा ऑटो की नेहा टलेरा की बेटी हैं.
लैब में बने हीरों को प्राकृतिक हीरा बनाकर बेचा!
पूर्व सीईओ फरहाद के. वाडिया के मुताबिक, रोहन चोकसी, उनकी पत्नी स्नग्दा और आंटी नीना सेठ ने टेक्सास के ऑस्टिन में स्थित Voyager Brands का संचालन किया. यह ब्रांड अमेरिका में मेहुल चोकसी के बिजनेस नेटवर्क का हिस्सा था.
रोहन चोकसी सैमुअल्स ज्वेलर्स में भी लीडरशिप रोल में थे. Voyager Brands के बंद होने के बाद रोहन चोकसी की कारोबारी गतिविधियों पर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वह अब लो-प्रोफाइल जिंदगी जी रहे हैं.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










