
मेला दिखाने के बहाने नाबालिग साली को भगा ले गया जीजा, फिर सास ने किया ये काम
AajTak
पूर्णिया में एक जीजा मेला दिखाने के बहाने से अपनी नाबालिग साली को लेकर फरार हो गया. इस घटना के सामने आने के बाद सास ने अपने ही दामाद पर नाबालिग बेटी के अगवा कर लेने का मामला दर्ज कराया है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी नाबालिग साली से शादी कर ली है.
बिहार के पूर्णिया से जीजा-साली का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि युवक बीते 24 अक्टूबर को ससुराल अपनी पत्नी और दो बच्चों से मिलने आया. फिर मेला दिखाने के बहाने अपनी नाबालिग साली को लेकर फरार हो गया और जमशेदपुर ले जाकर उससे शादी कर ली. इस घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया.
जानकारी के मुताबिक युवक की 5 साल पहले मीरगंज थाना क्षेत्र के चिकनी डुमरिया की रहने वाली 22 वर्षीय पूनम कुमारी से शादी हुई थी. सास ने अपने ही दामाद पर नाबालिग बेटी के अगवा कर लेने का मामला दर्ज कराया है.
नाबालिग साली को लेकर भागा जीजा
सास जया देवी ने बताया कि उन्होंने 5 साल पहले साल 2018 में बड़े ही धूमधाम से धमदाहा प्रखंड के मीरगंज थाना क्षेत्र के चिकनी डुमरिया गांव के वार्ड 10 स्थित घर से बड़े ही धूमधाम से अपनी मंझली बेटी पूनम की शादी मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के फुलौत गांव निवासी सूचो शर्मा के 27 वर्षीय बेटे मनोरंजन कुमार से की थी.
इसके अलावा जया देवी ने बताया कि शादी के करीब ढाई साल तक सबकुछ ठीक रहा. दोनों का एक ढाई साल का एक बेटा और 7 महीने की एक बेटी भी है. बच्चों को लेकर उनके दामाद का ससुराल आना जाना बढ़ गया. इसी दौरान दामाद मनोरंजन उनकी नाबालिग बेटी के करीब आ गया. वो छोटी-छोटी बातों पर अपनी पत्नी से मारपीट और गाली-गलौच करता था.
छोटी-छोटी बातों पर पत्नी से करने लगा था मारपीट

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






