
'मेरे सिर पर बैठोगे क्या...' Delhi Metro में सीट पर फिर बवाल- VIDEO वायरल
AajTak
Delhi Metro Fight Video: इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर किया गया है. वीडियो को अभी तक 15.8 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है. लोग इसे खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं.
दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर हमेशा से ही बवाल देखने को मिलता है. इसके वीडियो आए दिन सामने भी आते हैं. अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसमें दो लोगों के बीच सीट को लेकर जमकर लड़ाई होते देखी जा सकती है. आसपास और भी लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स दूसरे शख्स से बोलता है, 'मेरे सिर पर बैठोगे क्या.' बाद में दोनों ही इस मसले की शिकायत करने की बात कहते हैं. इस दौरान लोग इनका झगड़ा शांत कराने की कोशिश भी करते हैं.
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अभी तक 15.8 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है. लोग इसे खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं. साथ ही इस पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, 'दिल्ली मेट्रो में आजकल झगड़े आम हो गए हैं! कोई सीट के लिए लड़ रहा है तो कोई रील बनाकर डांस कर रहा है.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एक सीट के लिए क्या लड़ना.' तीसरे यूजर का कहना है, 'दिल्ली मेट्रो का नाम बदलकर कलेशी मेट्रो रखा जाना चाहिए.' वहीं चौथे यूजर ने लिखा, 'इसे सीखना चाहिए कि बुजुर्गों से कैसे बात करते हैं.'
इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो में झगडे़ के कई वीडियो सामने आए हैं. अमूमन ये झगड़े सीट को लेकर होते हैं. इसके अलावा मेट्रो रील्स बनाए जाने को लेकर भी चर्चा में रहती है. लोग मेट्रो के भीतर डांस करते हैं और रील्स बनाते हैं. जिससे अक्सर बाकी यात्रियों को दिक्कत का सामना करते देखा जा सकता है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











