
'मेरे चारों बच्चों के तीन पिता हैं,' महिला ने बताया इसलिए सबके हैं अलग-अलग सरनेम
AajTak
एक महिला ने अपने चार बच्चों के अलग-अलग सरनेम होने की बड़ी अजीब वजह बताई. उसने कहा कि उसे हमेशा से इसके लिए लोगों के ताने सुनने पड़े हैं. क्योंकि मेरे चारों बच्चे तीन अलग-अलग पिता की संतान हैं.
इंग्लैंड की एक मां ने अपने बच्चों के अलग-अलग सरनेम होने की जो वजह बताई उसे सुनकर कोई भी चौंक जाए. इस महिला का कहना है कि जब भी मैं अपने बच्चों के अलग सरनेम की वजह किसी को बताती थी, तो लोग में ताने मारने से नहीं चूकते थे.
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, वेस्ट ससेक्स के लिटिलहैम्प्टन की लॉरा ने बताया कि लोगों के ताने और अजीब नजरों से पहले मुझे ऐसा लगता था कि मैं एक बुरी मां हूं. जैसे-जैसे मेरे बच्चे बड़े होते जा रहे हैं, उन्हें इस बात की परवाह कम होती जा रही है कि लोग क्या सोचते हैं.
दो पिता से दो बेटी और एक पिता से एक बेटी और एक बेटा लारा ने कहा कि उनके चार बच्चे हैं, जिनके तीन अलग-अलग पिता हैं. दो बच्चों के पिता अलग-अलग हैं और एक अन्य पिता से दो बच्चे हैं. 36 साल की लॉरा मोनरी ने कहा कि अपनी पहली बेटी जॉर्जिया, जो अब 20 साल की है, उसका जन्म तब हुआ था, जब वह सिर्फ 16 साल की थी.
पहली बेटी के जन्म के समय सिर्फ 16 साल थी मां की उम्र जॉर्जिया के जन्म के बाद में उसने एक अलग साथी से एमी को जन्म दिया, जो अब 17 साल की है. उसके बाद उसने अपने पति 31 साल के एडम से 10 वर्षीय ओलिविया और छह साल के जैकब को जन्म दिया. बीमा क्षेत्र में काम करने वाली लॉरा कहती है कि उसकी ऐसी लाइफ की वजह से कई लोगों ने उसे गालियां तक दी.
कई सालों तक लोगों के तानों का करना पड़ा सामना लॉरा का कहना है कि वह हमेशा से ऐसी आलोचना का डटकर सामना करती रही हैं. उन्हें अपने फैसलों पर कोई पछतावा नहीं है. उनका कहना है कि अब मुझे इस बात की परवाह नहीं है कि लोग क्या सोचते हैं. यह मेरी ज़िंदगी है, मुझे पता है कि मैंने क्या किया है. मुझे पता है कि मैं अच्छा कर रही हूं और मेरे बच्चे खुश हैं और मैं एक अच्छी मां हूं.
प्रेग्नेंसी के दौरान करती रही पढ़ाई लॉरा 15 साल की उम्र में पहली बार प्रेग्नेंट हुई. प्रेग्नेंसी के दौरान ही वह GCSE की परीक्षा देने वाली थीं. उन्होंने कहा कि मेरे बच्चों के कई पिताओं के होने के कलंक के साथ-साथ मुझे इस बात से भी जूझना पड़ा कि मेरी सबसे बड़ी बेटी 16 साल की उम्र में पैदा हुई थी.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











