
'मेरी जान को खतरा है, बचा लो', पूर्व पीएम इमरान खान का ऑडियो लीक, अमेरिकी सांसद के आगे गिड़गिड़ाए
AajTak
संकटों से जूझ रहे पाकिस्तान में पूर्व पीएम इमरान खान के एक ऑडियो ने खलबली मचा दी है. लीक ऑडियो में पूर्व पीएम और पीटीआई चीफ अमेरिकी सांसद के आगे गिड़गिड़ा रहे हैं. वह अपनी जान के खतरे का हवाला देते हुए बचाने की अपील कर रहे हैं. उन्होंने सांसद से सहयोग और उनका समर्थन मांगा है.
पाकिस्तान में जारी राजनीतिक-आर्थिक संकट के बीच पूर्व पीएम इमरान खान का एक ऑडियो लीक हो गया है. इस ऑडियो से पाकिस्तान की सियासत और वहां की मीडिया से लेकर अमेरिका तक हलचल है. असल में इस ऑडियो में पीटीआई चीफ , एक अमेरिकी महिला सांसद से बात कर रहे हैं और बिल्कुल गिड़गिड़ाते हुए मदद की भीख मांग रहे हैं. इस ऑडियो में दूसरी ओर अमेरिकी कांग्रेस सदस्य मैक्सिन मूर वाटर्स हैं, जिनसे खान अपील कर रहे हैं कि वह उन्हें सहयोग दें और उनके समर्थन में खड़ी हों.
इसलिए चर्चित है लीक ऑडियो इस लीक हुए ऑडियो की चर्चा इसलिए भी है, क्योंकि इमरान खान की रंग बदलने वाली छवि को सामने रखता है. ऐसी बातें बीते साल के उनके रवैये को लेकर कही जा रही हैं. अप्रैल 2022 में उन्होंने रैलियों में लगातार, जोर-शोर से कहा था कि USA उन्हें सत्ता से बेदखल कराया है. उन्होंने आरोप लगाया था कि पाकिस्तान में उनकी सरकार के साथ जो कुछ हुआ उसके पीछे अमेरिका ही है, लेकिन वही इमरान खान अब उसी अमेरिका के सामने भीख मांगते सुने जा सकते हैं.
मैक्सिन मूर वाटर्स से की थी बात इमरान खान और अमेरिकी कांग्रेस सदस्य मैक्सिन मूर वाटर्स का कथित ऑडियो शनिवार को लीक हुआ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. इस ऑडियो में पूर्व पीएम को अमेरिकी सांसद से पाकिस्तान में "मानवाधिकारों के उल्लंघन" के खिलाफ आवाज उठाने के लिए कहते हुए सुना जा सकता है. वह बार-बार कह रहे हैं कि अमेरिका को उनकी मदद करनी चाहिए. ये 1.57 मिनट का ये ऑडियो किसी जूम मीटिंग का बताया जा रहा है.
इमरान खान ने कही ये बात सामने आया है कि, इमरान अमेरिकी सांसद कह रहे हैं कि 'इस समय पाकिस्तान में हालात बहुत खराब हैं.मुल्क इतिहास के सबसे नाजुक दौर से गुजर रहा है. सबसे बड़ी बात कि उन्होंने पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा पर हत्या की कोशिश का आरोप भी लगाया है. कहा, कि बाजवा मेरी हत्या कराना चाहते हैं और इस कोशिश में उन्हें तीन गोलियां भी लगीं. उनकी सरकार को एक साजिश के तहत गिराया गया. इमरान कहते हैं कि हमारे लिए अमेरिका को आवाज उठानी चाहिए. अमेरिका को पाकिस्तान के मानवाधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर आवाज उठाना चाहिए.
लीक हुए ऑडियो में इमरान यह भी कहते सुने जा रहे हैं कि पाकिस्तान में सेना बहुत ज्यादा ताकतवर है. हमारी सरकार सबसे अच्छा आर्थिक प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन उसे साजिश करके गिरा दिया गया. मैं आपसे गुजारिश करता हूं कि आप मेरे लिए आवाज उठाएं. अगर आप कुछ कहेंगे तो उसे सुना जाएगा.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









