
'मेरी उमर के बेरोजगारों...', बेरोजगारी पर युवाओं को धमाकेदार गाना वायरल
AajTak
अक्सर लोग बेरोजगारी जैसे मुद्दे को सरकार के सामने नाराजगी के साथ उठाते हैं. लेकिन कुछ युवाओं ने इसी के लिए मजेदार रास्ता अपनाया. उन्होंने एक गाने के जरिए बेरोजगारों की व्यथा के इस तरह गाई कि वायरल हो गए.
देश और दुनिया में बेरोजगारी एक ऐसा मुद्दा है जो कभी खत्म ही नहीं होता. चाय की दुकानों और नुक्कड़ों पर ये हमेशा ही चर्चा का विषय बना रहता है. वहीं इसको लेकर अक्सर मीम भी खूब वायरल होते हैं. इसी तरह हाल में कुछ युवाओं ने बेरोजगारी पर एक मजेदार वीडियो बनाया जिससे वे सोशल मीडिया पर छा गए हैं.
दरअसल, सबसे पहले बिहार के भागलपुर के रहने वाले यूट्यूबर आदर्श आनंद ने कुछ दिनों पहले एक वीडियो बनाया था जिसमे उन्होंने ऋषि कपूर के मशहूर गाने ‘मेरी उमर के नौजवानों’ को रिमिक्स किया है. वहीं अब इस गानें पर कुछ युवकों का नया वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. यह गाना कर्ज फिल्म के गाने ऊं शांति की धुन पर है.
इसमें कुछ लड़के किसी म्यूजिक बैंड की तरह खड़े हैं. एक के हाथ में गिटार है तो एक के पास ड्रम की तरह सजी स्टील की बाल्टियां. वहीं किसी ने कंघी को माइक बनाया हुआ है. सबकी आँखों पर रंगीन चश्मे हैं और वे किसी रॉकस्टार की तरह परफॉर्म कर रहे हैं. उनमें से एक गाना शुरू करता है- 'हे क्या तुमने कभी कोई फॉर्म फिल किया? रेलवे को चार सौ एक्स्ट्रा दिया, मैंने भी दिया. ला… ला… ला… मेरी उमर के बेरोजगारों जाति धर्म के चश्मे उतारो. देखो ये कमिशन, दे रहे हैं हमको टेंशन. यूपीएसएससी, एसएससी, रेलवे हर कोई खेलता है छात्रों से खेल वे, लेते नहीं हैं एग्जाम यूंहीं साल हमारे बर्बाद करते.'
इस वीडियो के जरिए कुल मिलाकर मजेदार तरीके से बेरोजगार युवाओं की व्यथा सुनाने की कोशिश की गई है. एक ओर जहां लोग इसपर ढेरों कमेंट कर रहे हैं वहीं इसपर राजनीतिक बहस भी छिड़ गई है. किसी ने मजे लेते हुए कहा- हम भी बेरोजगार हैं इनके दर्द को समझ सकते हैं. वहीं किसी और ने कहा- कमाल हो गया.. छा गए भाई लोग.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











