
"मेरा सपना गांवों में 2 करोड़ 'लखपति दीदी' बनाने का है", PM मोदी ने महिलाओं-किसानों के लिए लाल किले से कहीं ये बातें
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश के नाम संबोधन में कई बड़े ऐलान किए. पीएम मोदी ने कृषि क्षेत्र में तकनीक लाने की बात भी कही और वीमेन सेल्फ ग्रुप की महिला को ड्रोन चलाने की ट्रेनिंग देने की योजना बताई. उन्होंने कृषि के काम में ड्रोन की सेवाएं की शुरुआत की बात कही, जिससे किसान और कृषि समाज आगे बढ़ सके.
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित किया और कई नई योजना जिक्र कर देश की प्रगति की बात कही. वहीं, कुछ नई योजनाओं की भी बात कही, इसमें कृषि को हाईटेक बनाने से लेकर महिलाओं को आगे बढ़ाने की बात भी शामिल है. इस साल पीएम मोदी ने दो करोड़ महिलाओं को 'लखपति दीदी' बनाने का ऐलान किया.
पीएम मोदी ने कहा, "बैंकों से लेकर आंगनबाड़ियों तक, ऐसा कोई मंच नहीं है जिसमें महिलाएं योगदान न दे रही हों. अब मेरा सपना गांवों में 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है. इसके लिए हमने एक नई योजना शुरू करने का फैसला किया है जिसमें 15,000 महिला एसएचजी को ड्रोन चलाने और मरम्मत करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा. यह ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाएगा और देश के कृषि-तकनीक क्षेत्र को मजबूत करेगा."
इस योजना के तहत पीएम मोदी ने कृषि क्षेत्र में तकनीक लाने की बात कही और वीमेन सेल्फ ग्रुप की महिला को ड्रोन चलाने की ट्रेनिंग देने की योजना बताई. उन्होंने कृषि के काम में ड्रोन की सेवाएं की शुरुआत की बात कही, जिससे किसान और कृषि समाज आगे बढ़ सके.
Independence Day 2023: 'अगले साल मैं फिर आऊंगा', लालकिले की प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का ऐलान
इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा, "मैं माताओं-बहनों, बेटियों से कहना चाहता हूं कि देश आज मेरी माताओं-बहनों के सामर्थ्य से आगे बढ़ा है. आज देश प्रगति की राह पर चल पड़ा है तो मेरे किसान भाई-बहनों का पुरुषार्थ है, यह आप ही का परिश्रम है कि देश आज कृषि क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है."
किसानों के लिए चलाई जा रही योजना पर पीएम मोदी ने कहा, "हमने पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से ढाई लाख करोड़ रुपये किसानों के खाते में जमा किए हैं. हर घर में शुद्ध पानी पहुंचे, इसके लिए हमने जल जीवन मिशन पर 2 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं. हमने आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं, ताकि गरीब को दवाई मिले, उनका अच्छे से इलाज हो. हमने पशुधन को बचाने के लिए करीब-करीब 15 हजार करोड़ रुपये टीकाकरण के लिए लगाये हैं.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









