
'मेरा यारा' गाने पर Akshay और Jacqueline ने किया डांस, देखें
AajTak
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'सूर्यवंशी' के प्रमोशन में लगे हैं. अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर अपने फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं. अब अक्षय कुमार ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में अक्षय, जैकलीन फर्नांडिस के साथ रोमांस करते नजर आ रहे है. इस वीडियो में दोनों सेलेब्स को 'सूर्यवंशी' के गाने पर थिरकते देखा जा सकता है. हालांकि इस रोमांटिक वीडियो में एक फनी ट्विस्ट आ जाता है. अक्षय कुमार ने इस वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, "और इस तरह मैं और जैकलीन फर्नांडिस दिखाते हैं कि कैसे परफेक्ट रोमांस पर पानी फिरता है." देखिए ये वीडियो.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












