
मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान भगदड़, कई महिलाएं घायल
AajTak
मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें कई महिलाओं घायल हो गईं. बताया जा रहा है कि कथा पांडाल में एंट्री करने के लिए ज्यादा भीड़ इकट्ठी हो गई थी. इसी वजह से ऐसे हालात बने.
उत्तर प्रदेश के मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें कई महिलाएं घायल हो गईं. इन घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि ये हादसा कथा पांडाल के एंट्री गेट पर हुआ है.
जानकारी के मुताबिक, भीड़ ज्यादा होने की वजह से एंट्री गेट पर हंगामा मच गया, जिसके बाद महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिर गईं. इस हादसे में चार महिलाओं के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि एंट्री गेट पर अव्यवस्था की वजह से ऐसे हालात बने.
पुलिस और मेडिकल की टीम मौके पर मौजूद
ये भी बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस फोर्स पहले से तैनात थी, लेकिन कई थानों की पुलिस टीम को बुलाया गया है. हालांकि इस हंगामे में कितने लोग घायल हैं, इसकी कोई जानकारी अबतक नहीं आई है. जो भी लोग इसमें घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल ले जाया गया है.
मेरठ के एसएसपी ने क्या बताया?
आजतक से बात करते हुए मेरठ के एसएसपी ने बताया कि भीड़ ज्यादा होने की वजह से ऐसे हालात बने, राहत की बात है कि वहां कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है. स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में है. उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर कई पुलिस अधिकारी, मेडिकल की टीम और एम्बुलेंस मौजूद हैं. पुलिस के साथ वॉलंटियर भी वहां मौजूद हैं. पूरी व्यवस्था रखी गई है. तत्काल घायलों को अटेंड किया गया है. एसएसपी ने कहा कि इस घटना की हर एंगल से जांच की जाएगी.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










