
मेरठ: परिवार ने संभाल रखा है 75 साल पुराना कांग्रेस अधिवेशन का झंडा, आजाद हिंद फौज से भी जुड़ी है यादें
AajTak
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक परिवार के पास अभी भी वो झंडा मौजूद है, जो आज़ादी से पहले कांग्रेस के अधिवेशन में फहराया गया था. इस झंडे का रिश्ता आज़ाद हिन्द फौज से भी है.
इस 15 अगस्त को भारत (India) अपनी आज़ादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर जाएगा, ऐसे में आज़ादी से जुड़ी कई यादें ताज़ा हो रही हैं. उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) में एक व्यक्ति के पास अभी भी वो झंडा मौजूद है, जो आज़ादी से पहले कांग्रेस के अधिवेशन में फहराया गया था. इस झंडे का रिश्ता आज़ाद हिन्द फौज से भी है. आज़ादी से पहले हुए कांग्रेस के अधिवेशन में इस तिरंगे को विक्टोरिया पार्क में फहराया गया था, जिसे अबतक नागर परिवार ने संजोकर रखा है. दरअसल, 23 नवंबर 1946 को आजादी के पहले मेरठ के विक्टोरिया पार्क में आयोजित कांग्रेस (Congress) अधिवेशन के दौरान कराया 14 फीट लंबा और 9 फीट चौड़ा तिरंगा फहराया गया था. यह झंडा मेरठ जिले के हस्तिनापुर (Hastinapur) निवासी देव नागर के पास मौजूद है, इस ऐतिहासिक झंडे से देश के चंद महत्वपूर्ण लोगों की यादें जुड़ी हैं. द्वितीय विश्व युद्ध में आजाद हिंद फौज के डिवीजन के कमांडर रहे स्वर्गीय कर्नल गणपतराम नागर के परिवार के लिए यह झंडा किसी अमूल्य धरोहर से कम नहीं है.पंडित नेहरू ने सौंपा था ये झंडा मेरठ के हस्तिनापुर में रहने वाले गुरू नागर (61) स्वर्गीय कर्नल गणपतराम नागर के पौत्र हैं. यह बताते हैं कि आजादी के पहले विक्टोरिया पार्क में इस तिरंगे को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष आचार्य जेबी कृपलानी द्वारा ही झंडा फहराया गया था और झंडारोहण के समय उन के दादा गणपतराम नागर भी मौजूद थे. कांग्रेस के इस अधिवेशन में फहराया गया झंडा आज भी मेरठ के हस्तिनापुर में मेजर जनरल गणपतराम नागर के पौत्र देव नागर ने बड़े हिफाजत से संभाल कर रखा हुआ है. मेजर जनरल गणपतराम नागर का जन्म 16 अगस्त 1905 को मेरठ के रहने वाले पंडित विष्णु नागर के घर हुआ था. मेरठ कालेज से पढ़ाई की, उसके बाद वे ब्रिटिश आर्मी में 1928 में किंग अफसर के पद पर नियुक्त हुए. इसके बाद 1939 में आजाद हिंद फौज में भर्ती हो गए और सुभाष चंद्र बोस के काफी नजदीक होने पर उन्हें मेजर जनरल की पोस्ट से नवाजा गया था.
माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







