
मेरठ और भिवानी से सामने आई एक और 'खूनी मुस्कान' की कहानी, देखें वारदात
AajTak
मेरठ और भिवानी में दो अलग-अलग घटनाओं में पत्नियों ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर अपने पतियों की हत्या की. मेरठ में रविता और अमरदीप ने अमित को सांप से डसवाकर मार दिया, जबकि भिवानी में रवीना और सुरेश ने प्रवीण का गला घोंटकर हत्या की. दोनों मामलों में सोशल मीडिया और प्रेम प्रसंग का अहम रोल रहा. पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. देखें वारदात.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











