
मेट्रो में हाथ से दाल-चावल खाती दिखी महिला, सोशल मीडिया पर लोग सिखाने लगे 'तमीज', Video
AajTak
लंदन की ट्यूब ट्रेन में एक महिला को हाथ से दाल चावल खाते हुए देखा गया. वह ट्रेन में आराम से बैठी थी, एक हाथ से खाना खा रही थी और दूसरे से फोन पर तेज आवाज में बातचीत कर रही थी. यह नजारा जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई.
दाल चावल भारतीयों के लिए सिर्फ खाना नहीं, एक इमोशन है. हर घर में कभी न कभी दाल चावल की खुशबू ने भूख जगाई है. कुछ लोगों के लिए तो दाल चावल के बिना खाना अधूरा लगता है. अमेरिका में हुए एक न्यूट्रिशन कॉन्फ्रेंस में भी यह बात सामने आई कि दाल चावल दुनिया का सबसे बैलेंस और पौष्टिक आहार है. लेकिन इस बार दाल चावल किसी सेहत की रिपोर्ट में नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो की वजह से चर्चा में है.
लंदन की ट्यूब ट्रेन में एक महिला को हाथ से दाल चावल खाते हुए देखा गया. वह ट्रेन में आराम से बैठी थी, एक हाथ से खाना खा रही थी और दूसरे से फोन पर तेज आवाज में बातचीत कर रही थी. यह नजारा जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई.
वीडियो को X पर एक यूजर ने पोस्ट किया और कैप्शन में RIP London लिख दिया. इसके बाद ये क्लिप लाखों लोगों तक पहुंच गई. किसी ने इसे भारतीय संस्कृति की झलक बताया, तो किसी ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट में ऐसा करने को असभ्य करार दिया.
देखें वायरल वीडियो
वहीं कुछ लोगों ने कहा कि ट्रेन जैसे पब्लिक प्लेस में इस तरह खाना खाना और फोन पर तेज बोलना ठीक नहीं है. कुछ ने सलाह दिया कि महिला को कम से कम चम्मच या कटलरी का इस्तेमाल करना चाहिए था.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












