
मेट्रो में नहीं मिलती थी सीट, युवक ने निकाला ऐसा जुगाड़, अब आराम से बैठकर करता है सफर
AajTak
शख्स ने बताया कि अक्सर मेट्रो में सीट नहीं मिलती थी. इससे निपटने के लिए खास तरह का सोफा डिजाइन कराया, जिसे आसानी से इधर-उधर ले जाया जा सके. हालांकि, पहले एक पोर्टेबल कुर्सी बनवाने की सोच रहा था. लेकिन ऑफिस में भी उसी तरह की कुर्सियों पर बैठ-बैठकर ऊब गया था.
कभी-कभी ट्रेन या मेट्रो में भीड़भाड़ के चलते सीट नहीं मिलती. यात्री को खड़े होकर सफर करना पड़ता है. ऐसे में एक शख्स ने इस समस्या से निपटने के लिए गजब का जुगाड़ निकाला. उसकी तरकीब देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए. मामला चीन के एक मेट्रो स्टेशन का है.
दरअसल, ये शख्स अब मेट्रो की सीट के भरोसे नहीं है. वो खुद का सोफा लेकर चल रहा है. मेट्रो में उसे जहां जगह मिलती है अपने सोफे को रख देता है. फिर आराम से उसपर बैठकर सफर का आनंद लेता है. इसके लिए उसने अथॉरिटी से परमिशन ले रखी है.
शख्स को मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर भी अपने सोफे में बैठे देखा गया है. वो सिंगल सोफे को अपने कंधे पर लादकर स्टेशन तक लेकर आया था. उसकी तस्वीरें चीनी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं.
मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, घटना हांग्जो मेट्रो लाइन-2 की है. जहां एक शख्स को Metro Station में एंटर करते समय बैकपैक की तरह सिंगल सीटर सोफा ले जाते हुए देखा गया. उसे देखकर यात्री समेत मेट्रो कर्मचारी भी हैरान रह गए. बताया गया कि यह शख्स घर से सोफा लेकर आया था. पहले यह स्टेशन पर अपने सोफे पर बैठकर मेट्रो का इंतजार कर रहा था. बाद में मेट्रो के अंदर सोफा डालकर उसी पर बैठ गया.
स्थानीय मीडिया से बातचीत करते हुए इस शख्स ने बताया कि अक्सर मेट्रो में सीट नहीं मिलती थी. इससे निपटने के लिए खास तरह का सोफा डिजाइन कराया, जिसे आसानी से इधर-उधर ले जाया जा सके. हालांकि, पहले वो एक पोर्टेबल कुर्सी बनवाने की सोच रहा था. लेकिन ऑफिस में भी उसी तरह की कुर्सियों पर बैठ-बैठकर ऊब गया था. इसलिए फाइनली सोफा बनवाने का फैसला किया. शख्स ने कहा कि मेट्रो/ट्रेन में वह आराम से बैठकर सफर करता है जबकि तमाम यात्री उसके आसपास खड़े होते हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











